एफटीए पर भारत-न्यूजीलैंड ने एक्सचेंज दिए डिप्लोमेटिक नोट्स, 20 अक्टूबर से होगा लागू

Mumbai , 21 सितंबर . India -न्यूजीलैंड ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स (एफटीए) को लागू करने के लिए जरूरी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने की पुष्टि करते हुए औपचारिक रूप से डिप्लोमेटिक नोट्स का आदान-प्रदान किया. यह जानकारी न्यूजीलैंड में भारतीय दूतावास की ओर से Monday को दी गई.

न्यूजीलैंड में भारतीय दूतावास की ओर से social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर की गई पोस्ट में कहा गया कि उच्चायुक्त मुआनपुई साइवी और न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले ने भारत-न्यूजीलैंड एफटीए के लिए अपनी-अपनी घरेलू कानूनी प्रक्रियाओं के पूरा होने की पुष्टि करते हुए औपचारिक रूप से डिप्लोमेटिक नोट्स का आदान-प्रदान किया. इससे 20 अक्टूबर 2026 से इसके लागू होने का रास्ता साफ हो गया है. यह भारत-न्यूजीलैंड के बीच आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पड़ाव है.

इससे पहले केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि भारत-न्यूजीलैंड एफटीए (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) 20 अक्टूबर यानी विजयादशमी (दशहरा) पर लागू होने जा रहा है. इस एफटीए को दोनों देशों की जीत बताते हुए गोयल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर की एक पोस्ट में लिखा कि भारत-न्यूजीलैंड एफटीए विजयादशमी के मौके पर 20 अक्टूबर 2026 को लागू होगा.

बीते हफ्ते के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले ने कहा था कि India और न्यूजीलैंड एफटीए अगले एक महीने के भीतर लागू होने की उम्मीद है.

मैक्ले ने कहा कि न्यूजीलैंड की संसद ने एफटीए को को मंजूरी दी है और दोनों प्रमुख Political दलों का मजबूत समर्थन मिला. कुल 93 सांसदों ने समझौते के पक्ष में, जबकि 26 सांसदों ने इसके खिलाफ मतदान किया.

मंत्री ने इस समझौते को न्यूजीलैंड और India द्वारा किए गए सबसे अच्छे व्यापार समझौतों में से एक बताया और कहा कि इससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को काफी बढ़ावा मिल सकता है.

उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड के Prime Minister क्रिस्टोफर लक्सन और Prime Minister Narendra Modi ने 2030 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने की प्रतिबद्धता जताई है.

मैक्ले ने कहा, “मुझे लगता है कि अब यह लक्ष्य हासिल करना पूरी तरह संभव है.”

एबीएस

Leave a Comment