एनडीए सरकार में माफिया का राज, बिहार में वित्तीय अराजकता और प्रशासनिक कुव्यवस्था का दौर : तेजस्वी यादव

Patna, 11 नवंबर . बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए Government पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार वित्तीय अराजकता, प्रशासनिक कुव्यवस्था, बदइंतजामी, अनुशासनहीनता और राजशून्यता का पर्याय बन चुका है. कुशासन, बदहाल विधि व्यवस्था और भ्रष्टाचार Government तथा समाज के हर स्तर पर गंभीर समस्या बन गए हैं.
तेजस्वी यादव ने Wednesday को जारी एक प्रेस वक्तव्य में कहा कि बिहार में हर स्तर पर माफिया का राज कायम है. इससे दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति क्या होगी कि अपराधी Policeकर्मियों की हत्या कर रहे हैं और Police अपनी खामियां छिपाने के लिए निर्दोष नागरिकों की जान ले रही है. उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि मौजूदा Government में प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है.
बिहार में Government नाम की कोई चीज नहीं है. Chief Minister सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि उनके अनुभवहीन नेतृत्व के कारण बिहार में अराजक और विध्वंसक स्थिति उत्पन्न हो गई है. राज्य में शासन नाम की कोई चीज नहीं रह गई है. उन्होंने कहा कि Chief Minister के अल्पज्ञान, अनाड़ी कार्यशैली और अकुशलता के कारण अधिकारी भी उन्हें गंभीरता से नहीं ले रहे हैं.
उन्होंने आरोप लगाया कि जनसमस्याओं का समाधान, जनसरोकार और आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाना Chief Minister की प्राथमिकता में शामिल नहीं है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नौकरी-रोजगार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, विधि व्यवस्था, औद्योगिक विकास, आधारभूत संरचना का विस्तार, तकनीक और निवेश जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे Chief Minister की प्राथमिकता में नहीं हैं. Chief Minister की अनुभवहीनता और नासमझी के कारण Police एवं प्रशासन बेलगाम हो गए हैं तथा भ्रष्टाचार सारी सीमाएं पार कर चुका है.
तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया कि क्या वोट चोरी के जरिए सत्ता में आए लोगों ने बिहार को बर्बादी के गर्त में धकेलने के लिए Chief Minister के हाथों में राज्य की बागडोर सौंपी है? उन्होंने कहा कि बिहार की मौजूदा स्थिति राज्य के भविष्य और आम जनता के हितों के लिए गंभीर चिंता का विषय है.
–
एमएनपी/पीएम


