एनडीए नेताओं ने सीएम योगी के बयान का किया समर्थन, कांग्रेस बोली-भाजपा में बाबर के वंशज

Lucknow, 22 सितंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ के बयान ‘राम का नाम लेने से सपा को उतनी ही चिढ़ होती है, जितनी बाबर को थी’ पर सियासत तेज हो गई है. इस बयान का एनडीए नेताओं ने समर्थन किया है, तो वहीं विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने Chief Minister योगी आदित्यनाथ के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि सीएम योगी ने बिल्कुल सही कहा है. सपा के लोग अब तक राम मंदिर का दर्शन करने नहीं गए हैं. बाबर से तुलना करके उन्होंने जो कहा है, वह सही है.

वहीं, Patna में बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी Chief Minister योगी आदित्यनाथ के बयान का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि Chief Minister योगी का यह कहना सही है कि Samajwadi Party सनातन धर्म और सनातन संस्कृति की विरोधी है. सरावगी ने कहा, “मुस्लिम वोटों और किसी खास समुदाय के वोटों के लिए Samajwadi Party किसी भी हद तक जा सकती है. क्या लोगों को याद नहीं है कि जब देश भर से आए राम भक्तों ने अयोध्या में विवादित ढांचे को गिराया था, तो Samajwadi Party ने कितने लोगों की जान ली थी? बेरहमी से लाठीचार्ज हुआ, फायरिंग हुई और कई रामभक्त मारे गए.” उन्होंने आरोप लगाया कि अब चुनाव नजदीक आने पर Samajwadi Party फिर से सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करना चाहती है.

दूसरी ओर, कांग्रेस नेता असीम वकार ने Chief Minister योगी आदित्यनाथ के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि उत्तर प्रदेश के Chief Minister को उनके स्टाफ और बीजेपी के लोग सही जानकारी नहीं देते हैं. असीम वकार ने कहा, “Chief Minister योगी को अपने लोगों से इस बात की जानकारी ले लेनी चाहिए कि बाबर के रिश्तेदार और बाबर के अनुयायी आजकल कहां हैं. Chief Minister को मालूम पड़ जाएगा कि बाबर के जो रिश्तेदार थे, उनके वंशज आज बीजेपी में हैं और Rajasthan में डिप्टी सीएम हैं.”

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की किसी भी सेक्युलर पार्टी में बाबर का कोई भी वंशज मौजूद नहीं है. अगर भाजपा में जाकर चेक करेंगे तो आपको बाबर के वंशज मिल जाएंगे.

–

पीआईएम/पीएम

Leave a Comment