एटीएम कार्ड फंसाकर पिन देखने के बाद करते थे नकदी पार, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

नोएडा, 4 सितंबर . नोएडा के थाना सेक्टर-113 Police ने एटीएम मशीन में लोगों के कार्ड फंसाकर उनके पिन की जानकारी हासिल करने और बाद में उन्हीं कार्डों से नकदी निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Police ने आरोपियों के कब्जे से एटीएम कार्ड निकालने में इस्तेमाल होने वाला एक प्लास, दो घरेलू चाकू, एक सफेद थैला, दो मोबाइल फोन और 3,030 रुपए नकद बरामद किए हैं. Police के अनुसार आरोपी मिलकर एटीएम मशीनों को निशाना बनाते थे और वारदात को बेहद शातिर तरीके से अंजाम देते थे.

Police के मुताबिक, 4 सितंबर 2026 को थाना सेक्टर-113 Police को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपियों के बारे में जानकारी मिली थी. सूचना के आधार पर Police टीम ने कार्रवाई करते हुए वेदवन पार्क के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महादेव हल्दर पुत्र बोनों माली हल्दर, साबिर पुत्र मौ. ताहिर और आबिद पुत्र मौ. तैय्यब के रूप में हुई है.

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने Police को अपने अपराध करने का तरीका बताया. Police के अनुसार तीनों आरोपी मिलकर एटीएम मशीन के कार्ड स्लॉट में गोंद लगा देते थे. गोंद के कारण एटीएम कार्ड मशीन के अंदर फंस जाता था. इसके बाद गिरोह का एक सदस्य एटीएम रूम के अंदर मौजूद रहता था और जब कोई व्यक्ति अपना कार्ड डालकर एटीएम का पिन यानी पासवर्ड दर्ज करता था, तो वह आरोपी चोरी-छिपे उसका पिन देख लेता था. इसके बाद जब संबंधित व्यक्ति अपना कार्ड मशीन में फंसा हुआ देखकर परेशान होकर एटीएम रूम से बाहर चला जाता था, तब आरोपी प्लास और चाकू की मदद से मशीन में फंसे कार्ड को निकाल लेते थे.

कार्ड हासिल करने के बाद आरोपी किसी दूसरे एटीएम पर जाकर चोरी किए गए कार्ड और पहले से देखे गए पिन का इस्तेमाल करते हुए खाते से नकदी निकाल लेते थे. Police के अनुसार नकदी निकालने के बाद आरोपी एटीएम कार्ड को तोड़कर नाले या किसी सुनसान स्थान पर फेंक देते थे, ताकि Police को कार्ड के माध्यम से सुराग न मिल सके. इस तरीके से आरोपी लोगों के बैंक खातों से पैसे निकालकर उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाते थे.

Police के मुताबिक, महादेव हल्दर, उम्र करीब 30 वर्ष, मूल रूप से ग्राम एवं थाना गंगा रामपुर, दक्षिण दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. वर्तमान में वह जे.जे. कॉलोनी, सेक्टर-8, नोएडा में रह रहा था और उसकी शिक्षा आठवीं कक्षा तक है. दूसरा आरोपी साबिर, उम्र करीब 40 वर्ष, ग्राम कुकरण, थाना धमधा, पूर्णिया, बिहार का निवासी है और वर्तमान में सलारपुर, थाना सेक्टर-39, गौतमबुद्धनगर में रह रहा था. Police के अनुसार वह अशिक्षित है.

तीसरा आरोपी आबिद, उम्र करीब 45 वर्ष, चौधरी मोहल्ला, हरिगंज चौक, थाना कटिहार, बिहार का रहने वाला है. Police के मुताबिक आबिद भी अशिक्षित है. Police जांच में आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. महादेव हल्दर के खिलाफ थाना इन्दिरापुरम, गाजियाबाद में वर्ष 2018 में धारा 324, 504 और 506 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज रहा है.

साबिर के खिलाफ थाना सेक्टर-39, गौतमबुद्धनगर में वर्ष 2026 में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है. वहीं आबिद के खिलाफ थाना सदर बाजार, सहारनपुर में वर्ष 2025 में धारा 303(2)/318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है.

Police ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-113 में मुकदमा पंजीकृत किया है. Police अब आरोपियों से पूछताछ के आधार पर यह पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने नोएडा और आसपास के इलाकों में कितनी वारदातों को अंजाम दिया है. साथ ही Police यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोग तो सक्रिय नहीं हैं. आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और बरामद नकदी के संबंध में भी जांच की जा रही है.

पीकेटी/एमएस

Leave a Comment