
प्रयागराज, 5 अक्टूबर . उमेश पाल हत्याकांड के चर्चित आरोपी और पांच लाख रुपए के इनामी शूटर अरमान को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रयागराज की अदालत में पेश किया गया. अरमान को बिहार की जेल से ट्रांजिट रिमांड पर प्रयागराज लाया गया था. पेशी के बाद अदालत ने उसे दोबारा बिहार जेल भेजने का आदेश दिया.
Governmentी वकील मनोज पांडे ने बताया कि अरमान को स्पेशल जज एससी/एसटी की अदालत में पेश किया गया. अदालत में आरोपी को उसके खिलाफ लगे आरोपों से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराए गए. इसके बाद न्यायालय ने उससे पूछा कि क्या उसे अपनी पैरवी के लिए अधिवक्ता की आवश्यकता है. इस दौरान अरमान ने अधिवक्ता उपलब्ध कराने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया है. इस आवेदन पर न्यायालय की ओर से विचार किया जाएगा.
मनोज पांडे ने बताया कि कानून के तहत जरूरतमंद आरोपियों को डीएलएसए (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) के माध्यम से निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने की व्यवस्था है. इसी व्यवस्था के तहत अरमान की ओर से अधिवक्ता उपलब्ध कराने के अनुरोध पर आगे की प्रक्रिया की जाएगी. अदालत ने इस मामले में अगली तारीख 14 अक्टूबर निर्धारित की गई. ट्रांजिट रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद उसे दोबारा बिहार की जेल भेज दिया गया.
Governmentी वकील ने बताया कि मामले की सुनवाई एससी/एसटी कोर्ट में हुई और आवश्यक न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को वापस बिहार भेज दिया गया. पेशी के दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे.
–
पीएसके