
Bhopal , 23 सितंबर Madhya Pradesh विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य के Chief Minister मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन में बिजली के ट्रांसफार्मर लगाने में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है .
दरअसल India Government की विद्युत आपूर्ति के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ परिचालन क्षमता और वित्तीय स्थिरता में सुधार के लिए संशोधित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) अस्तित्व में लाई गई है. उसी के तहत विद्युत से जुड़े कार्य किए जाते हैं ताकि बुनियादी ढांचा मजबूत हो.
राज्य के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक बयान जारी कर Chief Minister के गृह जिले में भ्रष्टाचार का खेल होने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि उज्जैन में आरडीएसएस योजना में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. जिन गांवों में ट्रांसफॉर्मर की जरूरत थी, वहां नहीं लगाए गए, जबकि कई जगह जरूरत न होने पर भी दो-दो ट्रांसफॉर्मर लगा दिए गए और करीब 36 करोड़ रुपए का खर्च बताया गया है.
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया है कि Chief Minister के गृह जिले में भ्रष्टाचार और Governmentी धन की ऐसी बर्बादी हो रही है, तो पूरे मध्यप्रदेश का क्या हाल होगा? जनता के पैसे से घी खरीदकर भ्रष्टाचारियों को पिलाना बंद कीजिए. नेता प्रतिपक्ष ने Chief Minister से सवाल किया है कि ट्रांसफॉर्मर लगाने के नाम पर पैसों के भ्रष्टाचार का यह खेल आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है.
Madhya Pradesh देश के उन राज्यों में है जो विद्युत आपूर्ति के मामले में समृद्ध और सशक्त हुआ है. शहरी से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में बेहतर बिजली आपूर्ति के Government की ओर से दावे किए जाते हैं. Government का तो यहां तक दावा है कि Madhya Pradesh की बिजली से दिल्ली की मेट्रो भी चल रही है.
राज्य Government लगातार विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठा रही है इसी क्रम में Government ने बीते रोज ही 2,800 मेगावाट थर्मल पावर खरीदने का निर्णय लिया है. इससे प्रदेश की बढ़ती विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित होगी और वर्ष 2037 तक की अनुमानित मांग को पूरा करने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी.
–
एसएनपी/एसके