उत्तर प्रदेश में भी बहुत जल्द लागू होगा यूसीसी: अनिल राजभर

आजमगढ़, 14 सितंबर . उत्तर प्रदेश Government में मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने को लेकर तैयारी चल रही है और इसे बहुत जल्द लागू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यूसीसी के संबंध में एक स्पष्ट लक्ष्य सामने रखा है.

मीडिया से बातचीत के दौरान अनिल राजभर ने कहा कि बिल्कुल तैयारी है. Union Minister अमित शाह ने जो लक्ष्य दिया है, उसके अनुसार यह देश और समाज की जरूरत है. यह होना ही चाहिए. जिन प्रदेशों में यूसीसी लागू हो चुका है, उनका हम स्वागत करते हैं. उत्तर प्रदेश में भी इसे बहुत जल्द लागू किया जाएगा.

ब्रिक्स का जिक्र करते हुए मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि पूरी दुनिया ने India की ताकत और क्षमता को देखा है. Prime Minister Narendra Modi ने जिस तरह विभिन्न देशों के साथ तालमेल और संतुलन बनाया, उससे India द्वारा उठाए गए मुद्दों को ब्रिक्स के सदस्य देशों का समर्थन मिला. यह दुनिया में India के बढ़ते कद और महत्व को दर्शाता है.

उन्होंने इसका श्रेय Prime Minister Narendra Modi के मजबूत नेतृत्व को दिया. उन्होंने दावा किया कि India द्वारा उठाए गए मुद्दों पर चीन, रूस और अन्य देशों ने भी समर्थन दिया.

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा पर निशाना साधते हुए अनिल राजभर ने उन्हें ठगहारे बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे नेता फ्रॉड टाइप की राजनीति करते हैं और युवाओं को गुमराह करने का काम करते हैं.

मदरसों को लेकर पश्चिम बंगाल Government के मंत्री दिलीप घोष के बयान पर सहमति जताते हुए मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि Prime Minister Narendra Modi की सोच के अनुरूप मदरसों से डॉक्टर और इंजीनियर निकलें. यदि कहीं से आतंकवाद जैसी गतिविधियां सामने आती हैं तो इस पर सवाल उठना स्वाभाविक है.

पीएम मोदी के जन्मदिवस का जिक्र करते हुए मंत्री ने बताया कि भाजपा हर वर्ष Prime Minister के जन्मदिन के अवसर पर ‘सेवा पखवाड़ा’ आयोजित करती रही है. Prime Minister के लंबे सार्वजनिक जीवन और देश की सेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं में इन कार्यक्रमों को लेकर काफी उत्साह है.

डीकेएम/डीएससी

Leave a Comment