उत्तर प्रदेश: निवेश का झूठा प्रचार, एमएसएमई बर्बाद: अखिलेश यादव

Lucknow, 25 सितंबर . Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने Friday को भाजपा Government पर उत्तर प्रदेश में निवेश के नाम पर झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जमीन पर जिस तरह का निवेश दिखाया जा रहा है, वैसा वास्तविकता में नहीं है और भाजपा Government में एमएसएमई इकाइयां बर्बाद हुई हैं.

अखिलेश यादव ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण बचाने का चुनाव बताते हुए भाजपा Government पर निशाना साधा. प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि Government निवेश आने का दावा करती रही, लेकिन इसका वास्तविक लाभ प्रदेश की जनता को दिखाई नहीं दे रहा है.

उन्होंने हिन्दुजा समूह का जिक्र करते हुए कहा कि ट्रक और बस बनाने के लिए Government ने जमीन दी है और पैसा बैंकों का लगा है. उनके मुताबिक निवेशकों ने अपना कोई खर्च नहीं किया और अंततः बसें Government ही खरीदेगी. मोबाइल निर्माण के दावों पर भी अखिलेश ने सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मोबाइल का वास्तविक निर्माण नहीं हो रहा, बल्कि असेंबलिंग हो रही है और मोबाइल के पुर्जे चीन, ताइवान और कोरिया से आ रहे हैं.

उन्होंने कहा कि नोएडा में मोबाइल बनाने की कंपनी Samajwadi Party की Government में लगी थी. Lucknow में आईटी सिटी बनी और दूसरे क्षेत्रों में भी निवेश हुआ. उनके मुताबिक उस समय बने अस्पताल और अन्य परियोजनाओं का लाभ आज भी दिखाई दे रहा है.

अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है. उन्होंने आरोप लगाया कि Government संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर रही है और संविधान विरोधी काम कर रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा बाबा साहेब के संविधान को नहीं मानती और प्रदेश में अराजकता का माहौल है. उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर भी Government पर निशाना साधा.

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है. उन्होंने महिलाओं और बेटियों के खिलाफ अपराध की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अपराधियों और अराजक तत्वों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है. सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा की नीतियों से किसान, नौजवान और गरीब प्रभावित हैं. उन्होंने Government पर शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को कमजोर करने तथा Governmentी संसाधनों को पूंजीपतियों को सौंपने का आरोप लगाया.

पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण को लेकर भी उन्होंने Government पर मुनाफाखोरी का आरोप लगाया. एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं को लेकर अखिलेश ने कहा कि इनमें भ्रष्टाचार हुआ है. उन्होंने दावा किया कि गंगा एक्सप्रेस-वे और Kanpur-Lucknow एक्सप्रेस-वे के निर्माण के बाद कई जगहों पर सड़क धंसने की शिकायतें सामने आई हैं. अखिलेश ने पीडीए को लेकर कहा कि पिछले 10 वर्षों में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों के लोगों को अपमानित और प्रताड़ित किया गया तथा उनका हक छीना गया.

उन्होंने आरोप लगाया कि पीडीए से जुड़े लोगों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए गए. उन्होंने कहा कि पीडीए के लोग अब एकजुट हैं और संविधान, लोकतंत्र तथा आरक्षण की रक्षा के लिए खड़े हो गए हैं. अखिलेश के मुताबिक, पीडीए अब एक आंदोलन का रूप ले चुका है. सपा अध्यक्ष की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ‘पीडीए रथ’ अभियान शुरू किया है. अखिलेश यादव Thursday को रायबरेली पहुंचे थे, जहां उन्होंने पार्टी के अभियान के दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए पीडीए को सामाजिक और Political लामबंदी का आधार बताया था.

–

विकेटी/डीकेपी

Leave a Comment