उत्तराखंड में 2027 की तैयारी पर भाजपा का फोकस, नए प्रभारियों के अनुभव से संगठन को मिलेगी मजबूती: दीप्ति रावत

देहरादून, 23 सितंबर . भाजपा ने उत्तराखंड में राम माधव को प्रदेश प्रभारी, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है. भाजपा की प्रदेश महासचिव दीप्ति रावत भारद्वाज ने इन नियुक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि नए प्रभारियों के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से उत्तराखंड में पार्टी के संगठन को और मजबूती मिलेगी.

भाजपा की प्रदेश महासचिव दीप्ति रावत भारद्वाज ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि उत्तराखंड के लिए यह सौभाग्य की बात है कि राम माधव को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है. वहीं, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज सह-प्रभारी के रूप में संगठन को दिशा देंगे. उन्होंने कहा कि तीनों नेताओं के पास संगठन का लंबा अनुभव और व्यापक समझ है. साथ ही, उनके बीच बेहतर समन्वय भी है, जिसका लाभ प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक कामकाज को मिलेगा.

उन्होंने कहा कि भाजपा का पूरा ध्यान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर है. पार्टी 2027 में लगातार तीसरी बार Government बनाने के लक्ष्य के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटी है. उन्होंने कहा कि नए प्रभारियों का मार्गदर्शन इस अभियान में महत्वपूर्ण रहेगा. प्रदेश में Chief Minister पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशन में पार्टी आगे बढ़ रही है.

दीप्ति रावत ने कहा कि देशभर में प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्तियों में महिलाओं, युवाओं और अनुभवी संगठनात्मक नेताओं के बीच बेहतर संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है. उन्होंने कहा कि कई राज्यों में महिलाओं को प्रभारी और सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. इनमें कुछ महिला सांसद हैं, जबकि कुछ संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां संभाल रही हैं और कुछ को पहली बार महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है.

उन्होंने कहा कि संगठन में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी. उनके मुताबिक, अनुभव, युवा नेतृत्व और महिला शक्ति का यह संयोजन भाजपा के संगठन को मजबूत करने में सहायक होगा.

इसके अलावा, उन्होंने उत्तराखंड से जुड़े एक अन्य महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय का भी स्वागत किया. उन्होंने कहा कि पार्टी के मीडिया संयोजक रहे अनिल बलूनी को नए कम्युनिकेशन विभाग का प्रमुख बनाया गया है. उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए बलूनी को उत्तराखंड की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से शुभकामनाएं दीं.

एसएके/डीकेपी

Leave a Comment