उत्तराखंड: छह जिलों में भारतीय किसान यूनियन का धरना खत्म, मांगें पूरी न होने पर देहरादून कूच की चेतावनी

New Delhi, 23 अगस्त . उत्तराखंड में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) ने छह जिलों में चल रहे तीन दिवसीय कलेक्ट्रेट धरना स्थगित कर दिए. किसान नेताओं ने आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा है और Monday को जिलाधिकारी के साथ बैठक का इंतजार कर रहे हैं. नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर तय समय में मांगें पूरी नहीं हुईं तो एक महीने बाद खटीमा से ट्रैक्टर मार्च निकालकर देहरादून को घेरा जाएगा.

एक किसान नेता ने कहा, “उत्तराखंड के अंदर हमारा तीन दिवसीय धरना था, जो छह जिलों में चल रहा था. हमारे किसानों और गरीबों की जो आठ सूत्रीय मांगें थीं, वो डीएम को सौंपी हैं. हमारी मांगपत्र पर आगे Government काम करेगी. इसके लिए हमने उन्हें समय दिया है. अगर वो हमारी मांग पूरी कर देंगे तो उनका धन्यवाद करेंगे, अगर नहीं करेंगे तो आगे देहरादून की तैयारी है. हमें सभी अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि प्रशासन के स्तर का जो काम है, वो लोग करेंगे. ये शासन के स्तर का काम है. अधिकारियों ने कहा कि वो ज्ञापन भेज देंगे, ये नीतिगत फैसले हैं.”

एक अन्य किसान नेता ने आगे कहा कि हमने पहले से तय किया था, यह तीन दिन का धरना था. सभी किसानों का यहां जोरदार तरीके से समर्थन मिला. एक सवाल उठ रहा था कि डीएम क्यों नहीं आए? प्रशासन ने बताया कि उनके घर में गंभीर परेशानी है, और अगर फिर भी आप चाहोगे तो वो लोग शाम या रात तक आ जाएंगे.

उन्होंने कहा कि सभी किसानों ने फिर फैसला लिया कि सीडीओ साहब को ज्ञापन दे देंगे. विषय ये नहीं है कि हम किसे ज्ञापन देंगे, विषय ये है कि हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार करके Government इसे पूरा करे. अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि Monday को तीन बजे किसान कमेटी की डीएम के साथ एक मीटिंग है. हमने जो ज्ञापन दिया है कि प्रशासन का क्या कहना है, हमारी मांगों पर कब तक काम होगा, इन सभी बातों पर मीटिंग में चर्चा की जाएगी.

किसान नेता ने बताया कि देहरादून कूच के लिए हमारी कमेटी ने कहा कि अगर Government हमारी बात नहीं सुनती है तो रूद्रपुर में मीटिंग होगी और तारीख तय किए जाएंगे कि आज से ठीक एक महीने बाद खटीमा से ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे. जैसे पांच साल पहले किसानों ने दिल्ली को घेरा था, उसी तरीके से देहरादून को घेरेंगे. इनके पास एक डेढ़ महीने का वक्त है, हमारी मांग पूरी कर दें, वरना हम अनिश्चितकाल तक धरना देंगे.

एक अधिकारी ने कहा कि किसान यूनियन टिकैत गुट की ओर से धरना दिया गया. उनकी तरफ से एक ज्ञापन में मांगें दी गई हैं, जिसे हम शासन को कल भी प्रेषित किए थे और आज भी कर रहे हैं. हमने उन्हें आश्वस्त किया है कि Monday को कलेक्टरेट के सभागार में उनके साथ जिलाधिकारी बैठक करेंगे. जिला स्तर पर जितनी अधिक से अधिक समस्याओं का समाधान हो सकता है, उस पर हम विचार करेंगे.

केके/डीकेपी

Leave a Comment