उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.2 दर्ज

उत्तरकाशी, 10 अक्‍टूबर . उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में Saturday रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 दर्ज की गई. रात 8 बजकर 7 मिनट 30 सेकंड पर आए झटकों से जिले के कई हिस्सों में कुछ देर के लिए हलचल मच गई.

जिला प्रशासन के अनुसार, भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी शहर से करीब दो किलोमीटर उत्तर पश्चिम दिशा में स्थित था. भूकंप की गहराई लगभग 11 किलोमीटर दर्ज की गई. झटके महसूस होते ही प्रशासन ने सभी तहसीलों और Police थाना-चौकियों से स्थिति की जानकारी जुटाई.

प्रशासन द्वारा किए गए प्रारंभिक आकलन में जिले में कहीं से भी किसी प्रकार के जन-धन के नुकसान की सूचना नहीं मिली है. मोरी और पुरोला तहसील क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए, जबकि अन्य क्षेत्रों से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है.

भूकंप के बाद जिला प्रशासन ने सुरक्षा और संभावित नुकसान की स्थिति की समीक्षा की. अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल पूरे जिले में स्थिति सामान्य है और सभी क्षेत्रों से कुशलता की सूचना प्राप्त हुई है. प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

6 अक्टूबर यानी Tuesday की रात उत्तराखंड में भूकंप के झटकों से दहशत फैल गई थी. सबसे ज्यादा असर चमोली जिले में रहा, जहां रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई. झटके इतने तेज थे कि पौड़ी गढ़वाल, उधम सिंह नगर, हरिद्वार और नैनीताल समेत कई जिलों में लोगों ने इसे महसूस किया.

8 अक्टूबर की शाम को Maharashtra के पालघर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर यह जानकारी दी. इसके मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई, जो कम तीव्रता की श्रेणी में आती है.

एनसीएस के अनुसार, भूकंप का समय 8 अक्टूबर, शाम 7 बजकर 16 मिनट 20 सेकेंड (आईएसटी) रहा. भूकंप का केंद्र अक्षांश 20.109 और देशांतर 72.948 पर स्थित था. जमीन से इसकी गहराई 7 किलोमीटर दर्ज की गई है. एजेंसी के अनुसार भूकंप का स्थान नासिक (Maharashtra) से 88 किलोमीटर पश्चिम में था.

–

एएसएच/वीसी

Leave a Comment