
कोलकाता, 3 सितंबर . कोलकाता में बंगाली सिनेमा के महान Actor उत्तम कुमार की 100वीं जयंती के मौके पर Thursday को उन्हें याद किया गया. इस खास अवसर पर Prime Minister Narendra Modi ने भी social media के जरिए दिग्गज Actor को श्रद्धांजलि दी.
Prime Minister के इस पोस्ट पर पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने खुशी जताई और उनका आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि वह इस बात से बेहद खुश हैं कि Prime Minister ने सुबह-सुबह उत्तम कुमार को याद किया और उनके योगदान को सम्मान दिया.
उत्तम कुमार की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में Chief Minister सुवेंदु ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसी दौरान उन्होंने Prime Minister Narendra Modi के social media पोस्ट का जिक्र करते हुए कहा, ”मैं यह देखकर बहुत खुश हुआ कि Prime Minister ने आज सुबह-सुबह उत्तम कुमार को याद करते हुए social media पर पोस्ट किया. इससे भी ज्यादा खुशी इस बात की है कि Prime Minister ने मेरे पोस्ट जारी करने से पहले ही महान Actor को श्रद्धांजलि दी.”
सुवेंदु अधिकारी ने आगे कहा, ”पिछले Sunday को Prime Minister ने अपने 30 मिनट के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में करीब पांच मिनट उत्तम कुमार की उपलब्धियों और उनके योगदान को याद करने में लगाए थे.”
दरअसल, Prime Minister Narendra Modi ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘महानायक उत्तम कुमार… एक ऐसे दिग्गज Actor, जिनकी सदाबहार अदाकारी अलग-अलग पीढ़ियों से लोगों को जोड़ती हैं. उनकी जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि. मैं पिछले Sunday को ‘मन की बात’ के दौरान उनके बारे में जो कुछ बोला था, उसे भी साझा कर रहा हूं.”
‘मन की बात’ में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था, ”महानायक उत्तम कुमार एक वर्सेटाइल एक्टर थे, जो अपने अभिनय से लोगों के दिलों में रच-बस गए. फिल्म लवर्स का मानना है कि सत्यजीत रे ने फिल्म ‘नायक-द हीरो’ की पूरी स्क्रिप्ट महानायक उत्तम कुमार को ध्यान में रखकर लिखी थी. सत्यजीत रे ने कहा था कि उनमें गरिमा के साथ-साथ अद्भुत भावनात्मक गहराई भी थी. किरदार को जीवंत बनाने के लिए वह बहुत मेहनत करते थे.”
पीएम मोदी ने उत्तम कुमार के व्यक्तित्व के दूसरे पहलुओं का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘उत्तम कुमार अपनी सहजता के साथ ही फिलैंथ्रॉपी (समाजसेवा) के लिए भी जाने जाते थे. उनके जीवन से कभी भी हार न मानने की एक और बड़ी सीख भी मिलती है. उनकी शुरुआती फिल्में ज्यादा नहीं चलीं, लेकिन उन्होंने अपने काम पर फोकस बनाए रखा. इसी का परिणाम था कि उन्होंने इतनी ऊंचाई हासिल की.’
Prime Minister ने उत्तम कुमार से जुड़ी अपनी एक निजी याद भी साझा की. उन्होंने कहा, ”मुझे ध्यान है कि जब मैं कोलकाता में रोड शो कर रहा था, तो मैं उत्तम कुमार के घर के सामने से भी गुजरा था. वहां मुझे एक व्यक्ति ने उनकी एक तस्वीर भी भेंट की थी. मैं एक बार फिर महानायक उत्तम कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. वे हमेशा हम सबके दिलों पर राज करते रहेंगे.”
–
पीके/पीएम