
Bhopal , 16 सितंबर Prime Minister Narendra Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन शामिल होंगे.
भारतीय जनता पार्टी की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी में बताया गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 17 एवं 18 सितंबर को मध्यप्रदेश के प्रवास पर रहेंगे. इस दौरान वे इंदौर और उज्जैन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 17 सितंबर को दोपहर में अहिल्याबाई होल्कर विमानतल, इंदौर पहुंचेंगे. उसके बाद स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे.
इंदौर के गांधी नगर ग्राउंड में स्वामित्व योजना के अंतर्गत नई राज्यव्यापी पंजीयन प्रक्रिया का शुभारंभ करेंगे. इंदौर के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद उज्जैन पहुंचेंगे. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन Prime Minister Narendra Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती, ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलन में सहभागिता करेंगे.
भाजपा अध्यक्ष रामघाट पर आयोजित भजन संध्या में भी शामिल होंगे. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 18 सितंबर को उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल होंगे. उसके बाद उज्जैन से इंदौर के लिए रवाना होंगे तथा इंदौर विमानतल से पंजाब के लिए प्रस्थान करेंगे.
–
एसएनपी पीएम