Skip to content
Saturday, 28 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

ईयर एंडर 2026: महंगाई, मणिपुर, टीवीके के उभार और वैश्विक बदलावों ने 2026 में बढ़ाई मोदी सरकार की मुश्किलें

ईयर एंडर 2026: महंगाई, मणिपुर, टीवीके के उभार और वैश्विक बदलावों ने 2026 में बढ़ाई मोदी Government की मुश्किलें

New Delhi, 26 नवंबर . वर्ष 2026 को मोदी Government के लिए केवल उपलब्धियों का नहीं, बल्कि चुनौतियों और Political कसौटियों का वर्ष भी कहा जा सकता है. महंगाई, आर्थिक दबाव, आंतरिक सुरक्षा, विदेश नीति और क्षेत्रीय राजनीति के अलग-अलग मोर्चों पर Government को संतुलन बनाने की जरूरत पड़ी.

कह सकते हैं क‍ि वर्ष 2026 Prime Minister Narendra Modi और केंद्र की एनडीए Government के लिए कई चुनौतियों से भरा रहा. एक तरफ देश में महंगाई और रुपए की कमजोरी ने आर्थिक मोर्चे पर Government की चिंता बढ़ाई तो दूसरी तरफ मणिपुर में शांति बहाली का सवाल अब भी पूरी तरह हल नहीं हो सका. वहीं, घरेलू राजनीति में तमिलनाडु में Actor विजय की पार्टी टीवीके भी भारतीय जनता पार्टी के लिए एक नई Political चुनौती के रूप में सामने आई.

इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी India के सामने नई परिस्थितियां बनीं. अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के बाद President डोनाल्ड ट्रंप की Political स्थिति और अमेरिकी राजनीति के बदले समीकरणों ने भारत-अमेरिका संबंधों के भविष्य को लेकर नए सवाल खड़े किए.

मोदी Government के सामने 2026 की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक महंगाई रही. इसका सीधा असर आम लोगों के घरेलू बजट पर पड़ा. खाद्य पदार्थों, रोजमर्रा की जरूरतों और परिवहन से जुड़ी लागत में बढ़ोतरी ने परिवारों की आर्थिक मुश्किलें बढ़ाईं. अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 6.09 प्रतिशत पहुंच गई, जो भारतीय रिजर्व बैंक की 6 प्रतिशत की ऊपरी सहनशीलता सीमा से भी अधिक है. खाद्य महंगाई दर 8.94 प्रतिशत दर्ज की गई.

2026 में भारतीय रुपए का टूटना Government के ल‍िए सबसे बड़ी चुनौती रही. 2026 के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 97 के करीब तक पहुंच गया. साल के शुरुआती महीनों में आई गिरावट ने अर्थव्यवस्था के सामने विदेशी मुद्रा बाजार की अस्थिरता का सवाल खड़ा किया. भारतीय रुपए की कमजोरी ने Government और रिजर्व बैंक की चिंता बढ़ाई. रुपये की कमजोरी का असर India के आयात बिल, कच्चे तेल की खरीद, इलेक्ट्रॉनिक सामान और विदेशों से आने वाली दूसरी वस्तुओं की लागत पर पड़ता है. India अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है. ऐसे में डॉलर महंगा होने से तेल कंपनियों की लागत बढ़ती है, हालांक‍ि नवंबर में कुछ सुधार भी देखने को म‍िले. रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप, विदेशी निवेशकों की वापसी और डॉलर की मांग पर नियंत्रण से रुपए को सहारा मिला. नवंबर में भारतीय मुद्रा आठ महीने के मजबूत स्तर पर पहुंची और डॉलर के मुकाबले 92.24 पर बंद हुई.

इसके अलावा मोदी Government की 2026 की चुनौत‍ियों में मणिपुर का मुद्दा भी शा‍म‍िल रहा. मई 2023 में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच शुरू हुई जातीय हिंसा के बाद राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन 2026 में भी स्थायी शांति का रास्ता आसान नहीं हुआ. शांति बहाल करने और लोगों की सुरक्षा के नाम पर, केंद्र Government राज्य में ज्‍यादा से ज्‍यादा सशस्त्र सुरक्षा बल तैनात कर रही है, हालांकि इससे कोई सुरक्षित और महफूज माहौल नहीं बन पाया है.

राज्य में President शासन के बाद Political व्यवस्था में बदलाव और नई Government के गठन से शांति की उम्मीदें जरूर बढ़ीं, लेकिन जमीन पर चुनौतियां बरकरार हैं. नवंबर में भी हिंसा और हत्याओं की घटनाएं सामने आईं. राज्‍य में बड़ी संख्या में लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं.

मणिपुर में स्थायी शांति स्थापित करना Government के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि पूर्वोत्तर India की रणनीतिक स्थिति और सीमा सुरक्षा के लिहाज से यह क्षेत्र बेहद अहम है. Prime Minister मोदी और केंद्र Government के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि राज्य में ऐसा माहौल बनाया जाए, जहां सभी समुदायों को सुरक्षा और न्याय का भरोसा मिले.

वहीं, दक्षिण India की राजनीति में भी मोदी Government के सामने दक्षिण India की राजनीति में विजय की टीवीके बड़ी चुनौती के रूप में सामने आई. 2026 में तमिलनाडु में बड़ा बदलाव देखने को मिला. Actor से राजनेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) ने राज्य की पारंपरिक राजनीति को बड़ा झटका दिया. इसके बाद कांग्रेस और अन्य सहयोगियों के समर्थन से विजय ने Government बनाई.

तमिलनाडु में टीवीके की जीत बीजेपी के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती के रूप में रही, क्योंकि तमिलनाडु में पार्टी लंबे समय से अपना Political आधार मजबूत करने की कोशिश कर रही है. टीवीके का मजबूत होना राज्य में बीजेपी के विस्तार की संभावनाओं और विपक्षी राजनीति के समीकरणों को प्रभावित कर सकता है. राष्ट्रीय गठबंधन और तमिलनाडु की स्थानीय राजनीति के समीकरण अलग-अलग हैं, लेकिन विजय की बढ़ती Political भूमिका ने बीजेपी के लिए नई चुनौती जरूर खड़ी की है.

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भी साल 2026 में मोदी Government के ल‍िए काफी चुनौत‍ियां रहीं. ट्रंप प्रशासन की नीतियों ने India के लिए कई बार कूटनीतिक और आर्थिक चुनौतियां पैदा कीं. पिछले कुछ समय में व्यापार शुल्क, रूसी तेल की खरीद और रणनीतिक मुद्दों को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद सामने आए थे. अब अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स की जीत का असर भारत-अमेरिका संबंधों पर भी पड़ सकता है.

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स दोनों में बहुमत हासिल कर लिया है. सीनेट में डेमोक्रेट्स ने नॉर्थ कैरोलिना, टेक्सास, ओहायो, कंसास और साउथ कैरोलिना जैसे राज्यों में जीत दर्ज करते हुए रिपब्लिकन पार्टी से नियंत्रण छीन लिया. ट्रंप की Political स्थिति कमजोर होने के बाद वाशिंगटन की विदेश नीति में क्या बदलाव आता है, यह आने वाले समय में India की कूटनीति के लिए अहम होगा.

हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि अमेरिका की India नीति तत्काल बदल जाएगी. भारत-अमेरिका संबंधों को दोनों देशों में व्यापक Political समर्थन हासिल है, लेकिन बदले हुए Political समीकरणों में India को अपनी रणनीति नए सिरे से संतुलित करनी पड़ सकती है.

2026 की इन चुनौतियों के बीच मोदी Government के सामने सबसे बड़ी जरूरत आर्थिक स्थिरता बनाए रखने, आम लोगों को महंगाई से राहत देने, मणिपुर में स्थायी शांति स्थापित करने और बदलते वैश्विक Political माहौल में India के हितों की रक्षा करने की रही.

–

एवाई/वीसी

Share