
चंडीगढ़, 24 सितंबर . पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने Thursday को आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा. उन्होंने जीएमएडीए समेत कई ठिकानों पर Enforcement Directorate (ईडी) की तलाशी को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले Political बदले की कार्रवाई बताने पर ‘आप’ की आलोचना की.
ढिल्लों ने कहा कि आप Government को जांच के दायरे में आए मुद्दों का जवाब Political आरोप लगाने के बजाय तथ्यों और रिकॉर्ड के आधार पर देना चाहिए.
उन्होंने एक बयान में कहा, “अगर छिपाने के लिए कुछ नहीं है, तो जांच से डरने की कोई वजह नहीं है. एजेंसी की ओर से उठाए गए सवालों का जवाब प्रेस कॉन्फ्रेंस और विरोध प्रदर्शन के जरिए नहीं, बल्कि दस्तावेजों और तथ्यों के साथ दिया जाना चाहिए.”
उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी ने पंजाब Police को First Information Report दर्ज करने की मांग को लेकर कई बार पत्र लिखा, लेकिन राज्य Government ने इस पर कार्रवाई नहीं की. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जांच के दायरे में आए अधिकारी एजेंसी के सामने पेश होने से बचते रहे हैं.
ढिल्लों ने कहा, “अगर ईडी ने अब जांच अपने हाथ में ली है तो आप Government इस पर आपत्ति क्यों कर रही है? हर जांच को राजनीति से प्रेरित बताने से मामले से जुड़े असली सवालों का जवाब नहीं मिल जाता.”
उन्होंने कहा कि जीएमएडीए में भ्रष्टाचार का मुद्दा खुद आम आदमी पार्टी के सांसदों ने उठाया है और अब आम आदमी पार्टी अपनी कथित बेईमानी को छिपाने के लिए ड्रामा कर रही है.
ढिल्लों ने कहा कि न तो भाजपा जांच एजेंसियों का काम करती है और न ही किसी को दोषी घोषित करती है. कानून को अपना काम करने देना चाहिए, सच सामने आना चाहिए और भ्रष्टाचार में शामिल लोगों की जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए.
ढिल्लों ने मोहाली स्थित जीएमएडीए कार्यालय के बाहर आप कार्यकर्ताओं के कथित हंगामे की भी निंदा की.
इससे पहले आम आदमी पार्टी ने कार्रवाई के समय और उसके तरीके पर सवाल उठाए थे. पार्टी ने कहा था कि जब राज्य Government पूरे पंजाब में विकास कार्यों में जुटी हुई है, ऐसे समय में इस तरह की कार्रवाई गंभीर सवाल खड़े करती है.
–
एएमटी/डीकेपी