
Mumbai , 5 अक्टूबर . Actress हेली शाह की आगामी वेब सीरीज ‘इश्का इश्का’ रिलीज को लेकर तैयार है. Monday को मेकर्स ने सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. यह सीरीज प्यार के गहरे, जुनूनी और डार्क पक्ष को उजागर करती है.
ट्रेलर में आरोही (हेली शाह), कबीर (सत्यजीत दुबे) और सुहानी (अनुष्का कौशिक) की कहानी दिखाई गई है, जो तीन जिंदगियां हैं और एक उलझे हुए इमोशनल रिश्ते में फंसी हुई हैं.
ट्रेलर में मुख्य रूप से कबीर (सत्यजीत दुबे) नामक एक लेखक की कहानी दिखाई गई है जो दो अलग-अलग रिश्तों के बीच फंस जाता है. सुहानी (अनुष्का कौशिक) उसके जीवन में स्थिरता और विश्वास लेकर आती है लेकिन तभी उसके अतीत से आरोही (हेली शाह) की वापसी होती है. हेली शाह इस सीरीज में ‘आरोही’ का एक बेहद अप्रत्याशित और गहरा किरदार निभा रही हैं. उनका रिश्ता कबीर के साथ काफी इंटेंस और जुनूनी होता है, जो कबीर के वर्तमान जीवन को पूरी तरह प्रभावित और अशांत कर देता है.
Actress हेली शाह ने बताया कि वह आरोही के किरदार की तरफ क्यों खिंची चली आईं. Actress ने कहा, “आरोही, कबीर से बहुत ज्यादा प्यार करती है लेकिन उसके लिए प्यार और नियंत्रण करना एक ही बात है. मुझे उसकी तरफ जिस चीज ने आकर्षित किया, वो यह था कि आरोही जुनूनी होने के साथ-साथ समझदार, चालाक और बहुत इमोशनल है, जो उसे अनप्रेडिक्टेबल बनाता है. उसमें एक कमजोरी भी है, लेकिन उसका एक ऐसा पहलू भी है जो बेहद खतरनाक हो सकता है. किसी ऐसे इंसान का किरदार निभाना जो इन दोनों पहलुओं के बीच बदल सके, मेरे लिए चुनौतीपूर्ण और एक्साइटिंग था.”
कबीर का किरदार निभाने पर सत्यजीत दुबे ने कहा, “कबीर एक सेंसिटिव इंसान है, जो खुद को ऐसी स्थित में फंसा हुआ पाता है, जिससे निकलना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है. जहां सुहानी उसकी जिंदगी में सुकून और इमोशनल क्लैरिटी लेकर आती है, वहीं आरोही की गहरी मौजूदगी उसके लिए आगे बढ़ना मुश्किल बना देती है. कबीर जब इससे बाहर निकलने और अपने लिए एक अलग जिंदगी बनाने की कोशिश करता है, तो वह बार-बार ऐसी स्थिति में खिंचा चला जाता है, जिसके बारे में उसने कभी सोचा भी नहीं था. उसकी जर्नी असल में ऐसी स्थिति से बाहर निकलने का रास्ता खोजने के बारे में है, जिसका कोई आसान हल नजर नहीं आता.”
सुहानी का किरदार निभाने के अपने अनुभव को शेयर करते हुए अनुष्का कौशिक ने कहा, “सुहानी जमीन से जुड़ी, इमोशनली समझदार है और उसे अच्छी तरह पता है कि वह रिश्ते से क्या चाहती है. वह मानती है कि प्यार के साथ भरोसा और स्पेस भी होना चाहिए और इसी सोच ने मुझे उसके किरदार को निभाने में मदद की. साथ ही, उसमें एक मजबूती भी है जो कहानी आगे बढ़ने के साथ और ज्यादा साफ नजर आती है. सुहानी का किरदार निभाने का मतलब था ऐसे इमोशन्स और रिश्तों से गुजरना जो हमेशा उतने आसान नहीं होते जितने दिखते हैं और इसी वजह से यह किरदार निभाना मेरे लिए बहुत संतोषजनक रहा.”
राजेश बच्चानी द्वारा लिखी और अमित कुमार झा द्वारा डायरेक्ट की गई यह सीरीज 7 अक्टूबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है.
–
एनएस/पीएम