Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र के ‘खोर मोर’ गैस फील्ड पर ड्रोन हमला, जांच के आदेश

इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र के ‘खोर मोर’ गैस फील्ड पर ड्रोन हमला, जांच के आदेश

बगदाद, 9 नवंबर . इराक के अर्ध-स्वायत्त कुर्दिस्तान क्षेत्र में स्थित ‘खोर मोर’ गैस फील्ड पर Sunday देर रात ड्रोन हमला हुआ. इसके बाद इराक के Prime Minister और सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ अली अल-जायदी ने मामले की संयुक्त जांच के आदेश दिए हैं.

इराक के जॉइंट ऑपरेशंस कमांड से जुड़े ‘सिक्योरिटी मीडिया सेल’ ने एक बयान में बताया कि हमला Sunday रात स्थानीय समयानुसार 11:10 बजे हुआ. फिलहाल इस हमले में किसी के मारे जाने या घायल होने की खबर नहीं है.

बयान के अनुसार, कुर्दिस्तान क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर एक जांच समिति बनाई जाएगी, जो हमले की परिस्थितियों और इसके पीछे जिम्मेदार लोगों की जांच करेगी.

कुर्दिस्तान क्षेत्रीय Government के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर ‘शिन्हुआ’ को बताया कि गैस फील्ड पर तीन ड्रोन से हमला किया गया. सीधे हमले की वजह से गैस उत्पादन रोकना पड़ा और वहां आग भी लग गई. ‘खोर मोर’ गैस फील्ड पूरे क्षेत्र में बिजली उत्पादन के लिए प्राकृतिक गैस उपलब्ध कराने का एक महत्वपूर्ण स्रोत है.

इस बीच, सितंबर में सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि उसके ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन पर हुआ ड्रोन हमला इराक की जमीन से किया गया था, जिसमें कुछ लोग घायल हुए थे और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा था. सऊदी विदेश मंत्रालय ने उस हमले की निंदा करते हुए कहा था कि इराकी Prime Minister के अनुरोध पर सऊदी अरब ने फिलहाल कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की है.

मंत्रालय के मुताबिक, ऐसा इसलिए किया गया, ताकि इराक Government को अपनी जमीन से सऊदी अरब के खिलाफ होने वाले हमलों को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने का मौका मिल सके. सऊदी अरब ने यह भी कहा था कि वह अपनी संप्रभुता, सुरक्षा, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और नागरिकों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने का अधिकार सुरक्षित रखता है.

वहीं, इराक ने सऊदी अरब के जवाबी कार्रवाई रोकने के फैसले का स्वागत किया था और सऊदी सुरक्षा को खतरे में डालने वाले किसी भी हमले की निंदा की थी. इराकी सेना ने यह भी कहा था कि हमले के जिम्मेदार लोगों की पहचान के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं.

गौरतलब है कि सऊदी अरब ने ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन पर भारी निवेश किया है. यह पाइपलाइन देश के पूर्वी तेल क्षेत्रों से कच्चा तेल लाल सागर (रेड सी) के यनबू बंदरगाह तक पहुंचाती है और होर्मुज स्‍ट्रेट को बायपास करने का विकल्प प्रदान करती है.

–

एवाई/डीकेपी

Share