Skip to content
Friday, 16 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
सिनेमा,मनोरंजन

इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस, अभिनेता ने कॉपी की रिसीव

इमरान खान को 28 अक्टूबर तक India छोड़ने का नोटिस, Actor ने कॉपी की रिसीव

Mumbai , 15 अक्टूबर . Bollywood Actor आमिर खान के भांजे इमरान खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. Mumbai Police ने Actor को 28 अक्टूबर तक India छोड़ने का नोटिस दिया है. इमरान खान पर इमिग्रेशन एंड फॉरेन एक्ट 7 और 29 के तहत करवाई की गई है. इमरान ने इस नोटिस की कॉपी रिसीव कर ली है.

यह कार्रवाई Mumbai के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में शामिल होने के बाद की गई है. Police ने उन्हें प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया था. अब इमिग्रेशन एक्ट के तहत की गई इस कार्रवाई के बाद मामला फिर से चर्चा में आ गया है.

दरअसल, 10 अक्टूबर को Mumbai के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया था. यह प्रदर्शन दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से किए जा रहे आंदोलन के समर्थन में था. प्रदर्शनकारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) से जुड़े विवाद को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. इसी प्रदर्शन में इमरान खान भी शामिल हुए थे.

प्रदर्शन के दौरान Mumbai Police ने इमरान खान समेत बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया था. Police ने अगस्त क्रांति मैदान और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी थी. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग भी की गई थी. इस दौरान इमरान को Police वाहन में ले जाते हुए वीडियो भी सामने आए थे, जो social media पर काफी वायरल हुए थे. हालांकि बाद में Actor को रिहा कर दिया गया था.

इसके बाद Mumbai Police ने प्रदर्शन से जुड़े मामले में इमरान खान और अन्य लोगों के खिलाफ First Information Report भी दर्ज की थी. अब Actor को 28 अक्टूबर तक India छोड़ने का नोटिस दिए जाने से यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में है. Police की यह कार्रवाई इमरान के भारतीय नागरिक नहीं होने और India में रहते हुए Political प्रदर्शन में हिस्सा लेने से जुड़ी है.

इस पूरे मामले में भारतीय जनता पार्टी के नेता किरीट सोमैया ने भी इमरान खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. उन्होंने Mumbai Police को पत्र लिखकर सवाल उठाया था कि क्या कोई विदेशी नागरिक India में Political प्रदर्शन में हिस्सा ले सकता है. सोमैया ने Actor को India से बाहर भेजने की मांग भी की थी. उनके मुताबिक, इमरान विदेशी नागरिक हैं, और ऐसे में उनके प्रदर्शन में शामिल होने के मामले की जांच होनी चाहिए.

इमरान खान के मामले में ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड का मुद्दा भी चर्चा में रहा है. बता दें कि ओसीआई कार्ड भारतीय मूल के विदेशी नागरिकों को India में रहने और कई तरह की सुविधाओं का लाभ उठाने की अनुमति देता है, लेकिन यह India की पूर्ण नागरिकता नहीं है.

फिलहाल, इमरान खान को 28 अक्टूबर तक India छोड़ने का नोटिस दिए जाने और उनके इसकी कॉपी रिसीव करने की जानकारी सामने आई है. ऐसे में अब सबकी नजर इस बात पर है कि इमरान खान इस नोटिस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और Police की ओर से आगे क्या कार्रवाई की जाती है.

–

पीके/एबीएम

Share