इटली के डिप्टी पीएम और जयशंकर के बीच आईएमईसी और खाड़ी हालात पर हुई चर्चा

संयुक्त राष्ट्र, 23 सितंबर . इटली के उप Prime Minister एंटोनियो तजानी ने कहा कि उनका देश India के साथ एक विशेष रणनीतिक साझेदारी से जुड़ा है, और इसी साझेदारी के तहत विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ उनकी चर्चा हुई.

एंटोनियो तजानी ने Tuesday को यहां मुलाकात के बाद ‘एक्स’ पर लिखा, “इस ढांचे में, हम नेविगेशन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के महत्व को साझा करते हैं, जो व्यापार मार्गों की सुरक्षा, कनेक्टिविटी और हमारी अर्थव्यवस्थाओं के विकास के लिए जरूरी है.”

उन्होंने लिखा, “इटली और India एक विशेष रणनीतिक साझेदारी से बंधे हैं, जिसे हम रक्षा और सुरक्षा से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष से लेकर महत्वपूर्ण तकनीकों और ऊर्जा तक, लगातार व्यापक सहयोग के माध्यम से मजबूत कर रहे हैं.”

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “हमारी बातचीत खाड़ी की स्थिति, आईएमईसी और यूक्रेन संघर्ष पर केंद्रित रही.”

इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर, यानी आईएमईसी, 2023 में जी20 बैठक में प्रस्तावित एक योजना है. इसका मकसद India को यूरोप से समुद्र और जमीन के रास्ते व्यापार के लिए जोड़ना है. यह रास्ता सऊदी अरब, जॉर्डन और इजरायल से होते हुए ग्रीस और इटली के जरिए यूरोप तक जाएगा.

एंटोनियो तजानी ने भी आईएमईसी का जिक्र करते हुए इसे एक ‘रणनीतिक विकास’ बताया, जो व्यापार को बढ़ावा देगा.

उन्होंने लिखा, “India एक्सपोर्ट एक्शन प्लान के लिए एक प्रमुख देश है और हम 2029 तक 20 अरब यूरो के व्यापार आदान-प्रदान के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मिलकर काम करना चाहते हैं.”

उन्होंने कहा कि ईयू-India मुक्त व्यापार समझौता जनवरी में हुआ था और आईएमईसी इस लक्ष्य तक पहुंचने का अवसर प्रदान करेगा.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने युगांडा के विदेश मंत्री एडोनिया अयेबारे से भी मुलाकात की. अयेबारे ने ‘एक्स’ पर लिखा कि उन्होंने India द्वारा आयोजित लाइक-माइंडेड ग्लोबल साउथ देशों और मित्रों की हाई-लेवल बैठक में हिस्सा लिया.

एस जयशंकर ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा कि दोनों ने “विकास साझेदारी, क्षमता निर्माण, रक्षा प्रशिक्षण और कृषि पर ध्यान केंद्रित करते हुए हमारे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की”.

–

वीकेयू/पीएम

Leave a Comment