इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज रजाउल्लाह की तारीफ की

New Delhi, 10 सितंबर . इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने Pakistan के 21 साल के तेज गेंदबाज रजाउल्लाह की तारीफ की है. रजाउल्लाह ने इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में Pakistan के लिए डेब्यू किया है और अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है. रजाउल्लाह इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और सलामी बल्लेबाज एमिलियो गे को आउट किया.

हुसैन ने कहा, “Pakistan लंबे समय से अपने गेंदबाजों से कुछ अलग करने की मांग कर रहा था. रजाउल्लाह का वह स्पेल देखना अच्छा लगा. उसमें कुछ अलग था. उसने बेहतरीन बल्लेबाज जो रूट का विकेट लिया.”

नासिर हुसैन खास तौर पर युवा पेसर की स्पीड और बाउंस पैदा करने की काबिलियत से प्रभावित हुए.

लॉर्ड्स में मिली बड़ी हार के बाद Pakistan टीम के 7 खिलाड़ियों को स्वदेश भेज दिया गया था और 7 नए खिलाड़ियों को इंग्लैंड बुलाया गया था. इसमें रजाउल्लाह भी शामिल हैं. दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अब तक सिर्फ आठ प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं. प्रथम श्रेणी में रजाउल्लाह के नाम 30 विकेट हैं.

रजाउल्लाह की गेंदबाजी बर्मिंघम टेस्ट के पहले दिन Pakistan के लिए एकमात्र सकारात्मक बात रही. रजाउल्लाह की गेंदबाजी की वजह से ही पहली पारी में 133 रन पर सिमटने वाली Pakistan ने पहले दिन के खेल की समाप्ति के समय तक इंग्लैंड के 4 विकेट 156 पर गिरा दिए थे और मैच में वापसी की संभावना को बनाए रखा था. टेस्ट के दूसरे दिन भी इस युवा गेंदबाज के प्रदर्शन पर नजर रहेगी.

Pakistan की पारी की बात करें तो टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम एक बार फिर बिखर गई और 33.5 ओवर में 133 रन पर सिमट गई. सऊद शकील 43 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे. दसवें नंबर पर आने वाले मोहम्मद अब्बास 21 रन बनाकर दूसरे श्रेष्ठ स्कोरर रहे.

इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने 4, जबकि ओली रॉबिनसन और जोफ्रा आर्चर ने 3-3 विकेट लिए.

पीएके

Leave a Comment