Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय

आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी, क्वाड समूह की बैठक पर भी रहेगी नजर

आसियान भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी, क्वाड समूह की बैठक पर भी रहेगी नजर

आसियान-India शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी, क्वाड समूह की बैठक पर भी रहेगी नजर

New Delhi, 17 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi Tuesday को 23वें आसियान-India शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) में हिस्सा लेंगे. वहीं, दुनिया की नजरें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं पर टिकी रहेंगी. यहां क्वाड देशों के नेताओं की प्रस्तावित बैठक करीब दो साल बाद इस समूह को फिर शीर्ष स्तर पर एक साथ लाने जा रही है.

आसियान-India शिखर सम्मेलन की बात करें तो इसमें दोनों पक्षों के बीच ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ को लागू करने में हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी, जिसमें 2026-2030 के लिए ‘आसियान-India कार्य योजना’ भी शामिल है. इस बैठक में सहयोग के मौजूदा क्षेत्रों का आकलन करने और India तथा आसियान सदस्य देशों के बीच भविष्य के जुड़ाव की दिशा तय करने का अवसर भी मिलेगा.

वहीं, 21वां पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन नेताओं के लिए एक ऐसा मंच होगा, जहां वे प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर अपने विचार साझा कर सकेंगे. साथ ही, वे आसियान और अन्य भागीदार देशों से जुड़े साझा हितों के मुद्दों पर भी चर्चा कर सकेंगे.

अपनी यात्रा के दौरान, Prime Minister मोदी मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान में पुनर्विकास कार्य की शुरुआत के अवसर पर आयोजित एक समारोह में भी हिस्सा लेंगे; यह एक ऐसा धार्मिक स्थल है जिसका इतिहास सौ साल से भी अधिक पुराना है.

इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी की घोषणा करते हुए, Prime Minister मोदी ने Monday को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “17 नवंबर, एक बहुत ही खास दिन है. मुझे मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान में पुनर्विकास कार्यों की शुरुआत के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा.”

वहीं, 49वें आसियान शिखर सम्मेलन के बीच होने वाली क्वाड बैठक भी काफी अहम है. इसका महत्व केवल चार देशों के नेताओं के एक मंच पर आने तक सीमित नहीं है. हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सुरक्षा समीकरण, समुद्री व्यापार मार्गों की सुरक्षा और चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच क्वाड की भूमिका पर भी दुनिया की नजर है.

दूसरी ओर अमेरिकी President ट्रंप Tuesday को मनीला पहुंचने वाले हैं. उनके साथ अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भी होंगे. Prime Minister मोदी के अलावा जापान की Prime Minister साने ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के Prime Minister एंथनी अल्बनीज के भी बैठक में शामिल होने की उम्मीद है.

क्वाड नेताओं की पिछली शिखर बैठक सितंबर 2024 में अमेरिका के डेलावेयर में हुई थी. इस लिहाज से मनीला की बैठक समूह के लिए महत्वपूर्ण वापसी मानी जा रही है.

Prime Minister मोदी Monday को मनीला पहुंचे. फिलीपींस, 2026 के लिए आसियान अध्यक्ष के तौर पर इन सम्मेलनों की मेजबानी कर रहा है.

–

केआर/

Share