Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
धर्म,राष्ट्रीय

18 नवंबर का पंचांग: कार्तिक शुक्ल नवमी पर व्याघात योग, कब करें शुभ काम, कब बचें

18 नवंबर का पंचांग: कार्तिक शुक्ल नवमी पर व्याघात योग, कब करें शुभ काम, कब बचें

New Delhi, 17 नवंबर . हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना की एक पद्धति है, जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है.

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि Wednesday सुबह 6:05 बजे से शुरू होकर अगले दिन Thursday सुबह 7:06 बजे तक रहेगी. इसके बाद शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि शुरू हो जाएगी. Wednesday को सुबह 6:46 बजे सूर्योदय और शाम 5:27 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, दोपहर 1:20 बजे चंद्रोदय और रात 1:15 बजे चंद्रास्त होगा.

Wednesday को सुबह 8:05 बजे तक ध्रुव योग रहेगा, इसके बाद व्याघात योग लगेगा जो अगले दिन (19 नवंबर) सुबह 7:42 बजे तक रहेगा. पंचांग के अनुसार, व्याघात योग को 27 नित्य योगों में से 13वां योग माना गया है. ‘व्याघात’ शब्द का शाब्दिक अर्थ है ‘आघात’, ‘चोट’ या ‘बड़ी बाधा’. इस योग के देवता वायु देव हैं. इसके अधिष्ठाता ग्रह मंगल है. इसे ज्योतिष में सामान्यतः एक अशुभ योग माना जाता है. इस योग के दौरान नया व्यवसाय शुरू करना, विवाह, गृह प्रवेश, सगाई, यात्रा, नया वाहन खरीदना या कोई भी मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है.

इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक रहेगा. यह दिन का सबसे शुभ और फलदायी समय माना जाता है. माना जाता है कि इस मुहूर्त में किए गए कार्यों से सभी प्रकार के अशुभ प्रभावों या दोषों का स्वतः नाश हो जाता है. जब सूर्य ठीक सिर के ऊपर होता है, तब अभिजीत मुहूर्त की बेला होती है.

Wednesday रात 10:28 बजे से रात 12:11 बजे तक अमृतकाल रहेगा. ज्योतिष और पंचांग के अनुसार, अमृतकाल एक अत्यंत शुभ, मंगलकारी और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर समयावधि (मुहूर्त) है. इसे अमृत के समान उत्तम फल देने वाला माना जाता है. इस दौरान किए गए कार्यों में सफलता की संभावना सबसे अधिक होती है. यह समय नए व्यापार, निवेश, पूजा-पाठ और महत्वपूर्ण यात्रा के लिए श्रेष्ठ माना गया है.

इस दिन राहुकाल दोपहर 12:11 बजे से 1:33 बजे तक रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहुकाल दिन का वह समय होता है, जिसे किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है. इसकी गणना सूर्योदय और सूर्यास्त के बीच के समय को आठ बराबर भागों में बांटकर की जाती है और यह हर दिन लगभग 90 मिनट का होता है. स्थान बदलने के साथ इसके समय में भी बदलाव हो जाता है. इस दौरान कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए, लेकिन जो काम पहले से चल रहे हैं, उन्हें जारी रखा जा सकता है.

Wednesday को यमगंड काल सुबह 8:07 बजे से 9:29 बजे तक रहेगा. यह समय मृत्यु के देवता यमराज से जुड़ा माना जाता है. इस समय के दौरान स्वास्थ्य, दीर्घायु या सामान्य दुर्भाग्य से संबंधित बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. इस काल को नए कार्यों की शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है. नया व्यापार या नया काम शुरू करने से बचना चाहिए. इस दौरान किसी यात्रा पर निकलने और पैसों के लेन-देन से भी बचना चाहिए.

इस दिन गुलिक काल सुबह 10:50 बजे से दोपहर 12:11 बजे तक रहेगा. गुलिक काल को ‘विषैला समय’ भी कहा जाता है. गुलिक को एक उपग्रह माना जाता है, जिसे अशुभ माना जाता है. माना जाता है कि इस काल में किए गए कार्य नकारात्मक परिणाम देते हैं. इस काल में कोई नया काम शुरू करने से बचना चाहिए, लेकिन जो काम पहले से चल रहे हैं, उन्हें जारी रखा जा सकता है. जो काम बार-बार करने हों, वे इस काल में किए जा सकते हैं. बैंक में पैसे जमा करना, दान देना या निवेश करना इस काल में अच्छा माना जाता है.

Wednesday को सूर्य देव वृश्चिक राशि में रहेंगे. ज्योतिष के अनुसार, सूर्य को आत्मबल, यश, मान-सम्मान, नेतृत्व और Governmentी कार्यों का कारक माना गया है. वृश्चिक राशि में सूर्य के आने से लोगों के भीतर की ऊर्जा, संकल्प और कार्यक्षमता बढ़ती है. इस गोचर के दौरान कुछ लोगों को करियर, व्यापार और निवेश में बढ़िया लाभ देखने को मिलता है, जबकि कुछ को अपनी वाणी पर संयम रखने और लेन-देन में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

इस दिन चंद्र देव कुंभ राशि में रहेंगे. कुंभ वायु तत्व की राशि है. इस कारण चंद्रमा के यहां होने पर व्यक्ति भावनाओं में बहने के बजाय तार्किक रूप से चीजों का विश्लेषण करना पसंद करता है. ऐसे लोग समाज कल्याण, मानवता और नए-नए विचारों के प्रति काफी आकर्षित होते हैं. उनका व्यक्तित्व चुंबकीय और मिलनसार हो सकता है. कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं, इसलिए चंद्रमा की यह स्थिति व्यक्ति को थोड़ी गंभीरता और संघर्ष दे सकती है या उसे मानसिक रूप से अधिक चिंतनशील बना सकती है.

Wednesday को दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेगा. ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, दिशाशूल उस दिशा को कहते हैं, जिसमें किसी खास दिन यात्रा करना या निकलना अशुभ माना जाता है.

–

एसडी/एएस

Share