
Mumbai , 14 अक्टूबर . Actress अनु अग्रवाल भले ही आज फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन social media के जरिए वह प्रशंसकों से जुड़ी रहती हैं. Wednesday को उन्होंने नवरात्र के महत्व पर अपने विचार साझा किए.
Actress अनु अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने नवरात्र के नौ दिनों की खूबसूरती पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि नवरात्र के नौ दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होते हैं. इसके लिए लोगों को इससे जुड़ना बेहद जरूरी है. उन्होंने लिखा, “मन की जीत: एक राज. नवरात्र की खूबसूरती यही है कि ये नौ दिन पॉजिटिव और ब्रह्मांडीय ऊर्जा से भरे होते हैं.”
उन्होंने आगे लिखा, “नवरात्र के नौ दिनों की ऊर्जा को पूरी तरह महसूस करने के लिए व्यक्ति का खुद से जुड़ना बहुत जरूरी है. मेरा सीक्रेट है- सांसों को अपना आधार बनाना. जब आप दिन भर सजग होकर अपनी सांसों पर ध्यान देते हैं, तो आपकी जागरूकता तुरंत बढ़ जाती है. फिर आप फालतू के शोर-शराबे में अपनी एनर्जी गंवाना बंद कर देते हैं और अपने आस-पास की सकारात्मक ऊर्जा (पॉजिटिव वाइब्स) को समेटने लगते हैं.”
Actress ने बताया कि वह इस पर पिछले 29 साल से काम कर रही हैं. उन्होंने लिखा, “29 सालों से, इस कोमल जागरूकता पर ध्यान देना ही मेरे जीवन का आधार रहा है. इसे आप सबके साथ शेयर करके मुझे बेहद खुशी हो रही है. आपका चौथा दिन सुंदर ऊर्जा, शांत मन और मन की जीत से भरा हो. आज आप स्वस्थ रहें और ब्रह्मांड की ऊर्जा से जुड़े रहें, यही कामना है.”
अनु अग्रवाल ने 90 के दशक में ‘आशिकी’ जैसी सुपरहिट फिल्म की थी. उनकी खूबसूरती और अभिनय को खूब सराहा गया था. अनु अग्रवाल ने जितनी जल्दी अपने करियर की ऊंचाइयों को छुआ, वैसे ही उनके जीवन से सब कुछ चला भी गया था.
जब Actress अपने करियर के पीक पर थीं, उसी दौरान उनका कार एक्सीडेंट हो गया था, जिस वजह से उनकी हालत बहुत खराब हो गई थी. लगभग एक महीने तक कोमा में रहने के बाद काफी लंबे समय तक उनका इलाज चला था. इसके बाद उन्होंने योग, ध्यान और आध्यात्मिकता का सहारा लिया. योग ने उन्हें शारीरिक और मानसिक दोनों तरफ से मजबूती दी.
–
एनएस/एएस