Skip to content
Sunday, 15 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

आर्यवीर सहवाग का अंडर-19 एशिया कप में प्रदर्शन खींच सकता है एक नई लकीर

आर्यवीर सहवाग का अंडर 19 एशिया कप में प्रदर्शन खींच सकता है एक नई लकीर

आर्यवीर सहवाग का अंडर-19 एशिया कप में प्रदर्शन खींच सकता है एक नई लकीर

New Delhi, 15 नवंबर . भारतीय अंडर-19 पुरुष क्रिकेट टीम ने Saturday को ओमान के अल अमरात में खेले गए फाइनल मुकाबले में Pakistan को आखिरी गेंद पर हराकर अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया. India के इस खिताबी कैंपेन में आर्यवीर सहवाग एक बड़ा चेहरा बनकर उभरे. उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया.

फाइनल में 58 रन की पारी खेलने वाले आर्यवीर सहवाग ने पूरे टूर्नामेंट में खेले गए पांच मैचों की पांच पारियों में एक शतक सहित 361 रन बनाए. वह सर्वोच्च स्कोरर रहे और India को चैंपियन बनाने में उनकी यादगार भूमिका रही. इस करिश्माई प्रदर्शन के कारण ही दाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर की उम्र 19 साल है. वह अपने पिता की तरह ही दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और विस्फोटक बल्लेबाजी करते हैं. अपने पिता की तरह ही आर्यवीर को लंबी पारियां खेलना पसंद है. इसका ताजा उदाहरण इसी टूर्नामेंट में यूएई के खिलाफ खेली गई उनकी 160 रन की पारी है.

आर्यवीर सहवाग लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में चर्चा का विषय रहे हैं. अलग-अलग टूर्नामेंट और फॉर्मेट में आर्यवीर ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से क्रिकेट विश्लेषकों और फैंस का ध्यान खींचा है. आर्यवीर के पास स्पिन और तेज गेंदबाजी को बेहतर तरीके से खेलने की कला है. मुश्किल वक्त में धैर्य न खोते हुए टीम को जीताने की क्षमता है. इसका प्रदर्शन वह घरेलू क्रिकेट में करते रहे हैं, लेकिन अंडर-19 एशिया कप में उनके प्रदर्शन ने भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम के साथ उनके सुनहरे भविष्य को लेकर संभावनाएं बढ़ाई हैं. बड़े मंच पर बड़ा प्रदर्शन ही बड़े खिलाड़ी की पहचान होती है.

आर्यवीर अगर आने वाले समय में भी अपने प्रदर्शन में निरंतरता बरकरार रख सके, तो उनके राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने की प्रबल संभावना है.

हालांकि, क्रिकेट की दुनिया में अक्सर देखा गया है कि बड़े क्रिकेटरों के बेटे बड़ी सफलता हासिल करने में सफल नहीं रहे हैं. इसका उदाहरण सुनील गावस्कर के बेटे रोहन गावस्कर और सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर हैं. रोहन ने India के लिए 11 वनडे खेले, जबकि अर्जुन को घरेलू क्रिकेट और आईपीएल टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है. अर्जुन के लिए राष्ट्रीय टीम में डेब्यू दूर की कौड़ी दिखती है.

आर्यवीर सहवाग इनसे अलग हैं. उनमें राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने वाले बल्लेबाज के लिए जरूरी हर गुण और आत्मविश्वास है. अंडर-19 एशिया कप 2026 में उन्होंने इसका प्रदर्शन भी किया है. ऐसे में आर्यवीर अगर टीम इंडिया में अगले कुछ वर्ष में मजबूत जगह बनाने में कामयाब होते हैं, तो वे उस बात को गलत साबित कर देंगे कि बड़े क्रिकेटरों के बेटे बड़े क्रिकेट स्टार नहीं बन सकते.

–

पीएके

Share