आरोपी नशे में थे, लेकिन मैं आमिर शौकीन को नहीं जानता: पीड़ित

New Delhi, 24 अक्टूबर . त्रिपुरा के एक युवक के साथ कथित अभद्र भाषा और नस्लीय टिप्पणी करने के मामले में यूट्यूबर आमिर शौकीन की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दिल्ली Police ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 23 अक्टूबर को अदालत में पेशी के बाद उसे पांच दिन की Police हिरासत में भेज दिया गया. Police इस मामले की जांच के लिए आरोपी को Ahmedabad भी ले जा सकती है.
इस बीच, घटना के पीड़ित युवक ने पूरे मामले को लेकर अपनी बात रखी है. उसने स्पष्ट किया कि वह आमिर शौकीन को पहले से नहीं जानता था. पीड़ित ने बताया कि आमिर के एक दोस्त से उसकी पहचान थी, लेकिन उसने आमिर को पहले कभी नहीं देखा था.
से बातचीत में पीड़ित युवक ने बताया कि वह दोबारा पूरी घटना के बारे में इसलिए बता रहा है, क्योंकि कई लोग उससे लगातार सवाल पूछ रहे हैं. उसने कहा कि घटना के समय आरोपी पक्ष के लोग संभवत: नशे में थे. अनजान लोगों के साथ इस तरह का व्यवहार करना गलत है. वहां मौजूद लोगों की संख्या अधिक थी, इसलिए वह उस समय ज्यादा कुछ नहीं बोल पाया. उनके व्यवहार से उसे काफी बुरा लगा.
इस मामले को लेकर टिपरा मोथा पार्टी के संस्थापक प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देबबर्मा ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि किसी क्षेत्र या राज्य के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाकर वीडियो बनाना और उससे पैसे कमाना बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है. यदि कोई व्यक्ति दूसरों का मजाक उड़ाकर, उनके रंग-रूप या पहचान पर टिप्पणी करके लोकप्रियता और कमाई हासिल करना चाहता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. ऐसे लोगों को सजा मिलने के साथ उनके चैनलों पर भी प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न करे.
उन्होंने कहा कि केवल गलती स्वीकार कर लेने से किसी की भावनाओं को पहुंचाई गई ठेस कम नहीं हो जाती. किसी राज्य और वहां के लोगों को मजाक का विषय बनाना गलत है. उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित युवक आमिर शौकीन को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता था.
उन्होंने बताया कि इस मामले में त्रिपुरा में भी First Information Report दर्ज कराई गई है. वह चाहते हैं कि वहां भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई हो. उन्होंने कहा कि आमिर शौकीन को त्रिपुरा और पूर्वोत्तर India आकर वहां के इतिहास और संस्कृति को समझना चाहिए. India एक विशाल देश है और हर राज्य की अपनी अलग पहचान, संस्कृति और कहानी है. कोई भी राज्य बड़ा या छोटा नहीं है, सभी समान हैं, और हर व्यक्ति को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए.
इसी बीच, इस घटना को लेकर त्रिपुरा स्टूडेंट फोरम के कुछ सदस्य दिल्ली में त्रिपुरा की सांसद कृति सिंह देबबर्मा के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने सांसद के भाई और टिपरा मोथा पार्टी के संस्थापक प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देबबर्मा से मुलाकात की. इस दौरान मामले को लेकर चर्चा हुई और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई.
फिलहाल, दिल्ली Police मामले की जांच कर रही है. आरोपी को पांच दिन की Police हिरासत में भेजे जाने के बाद अब जांच में सामने आने वाले तथ्यों पर सभी की नजरें टिकी हैं.
–
डीकेएम/डीकेपी


