
New Delhi, 15 सितंबर . राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पांचवें सरसंघचालक के. एस. सुदर्शन की पुण्यतिथि पर Union Minister नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान और उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं श्रद्धांजलि अर्पित की है.
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने social media पर पोस्ट कर लिखा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरसंघचालक परम पूजनीय के. एस. सुदर्शन जी के स्मृति दिवस पर उन्हें विनम्र अभिवादन.”
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने social media पर लिखा, “राष्ट्र एवं समाज के उत्थान के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन होम कर देने वाले आरएसएस के पांचवें सरसंघचालक, परम पूज्य के.एस. सुदर्शन जी की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं!”
Chief Minister योगी आदित्यनाथ की ओर से social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा गया, “राष्ट्र साधना, स्वदेशी चिंतन और सामाजिक समरसता को अपना जीवन-ध्येय बनाने वाले आरएसएस के पंचम सरसंघचालक श्रद्धेय के. एस. सुदर्शन जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव से अनुप्राणित उनका तपस्वी जीवन और प्रखर राष्ट्रवादी वैचारिक विरासत सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देती रहेगी.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “राष्ट्र प्रथम के संकल्प, संगठन साधना और समाज जागरण को अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंचम सरसंघचालक, परम श्रद्धेय के. एस. सुदर्शन जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. स्वदेशी चिंतन, ग्राम विकास, गौसंवर्धन, कृषि और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर उनका गहन मंथन राष्ट्र जीवन को सशक्त दिशा देने वाला रहा. संगठन में नवाचार और वैचारिक प्रखरता के माध्यम से उन्होंने कार्यकर्ताओं की अनेक पीढ़ियों को राष्ट्रकार्य के लिए प्रेरित किया. उनका तपस्वी जीवन, अनुशासन, राष्ट्रनिष्ठा और समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण का भाव सदैव प्रेरणा देता रहेगा.”
Madhya Pradesh के Chief Minister डॉ. मोहन यादव ने social media पर लिखा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक परम श्रद्धेय के. एस. सुदर्शन जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. स्वदेशी दर्शन, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय चिंतन परंपरा को जन-जन तक पहुँचाने में आपका अतुलनीय योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा. आपके विचार और जीवन-मूल्य हम सभी के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेंगे.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने social media पोस्ट में लिखा, “मां भारती के परम उपासक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंचम सरसंघचालक परम पूज्य के. एस. सुदर्शन जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन! उनका त्यागमय एवं राष्ट्रसमर्पित जीवन युगों-युगों तक हम सभी को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा.”
उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने social media पर लिखा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक एवं प्रखर राष्ट्रचिंतक श्रद्धेय के.एस. सुदर्शन जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन. आपका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, समाज जागरण और सांस्कृतिक मूल्यों की स्थापना के लिए समर्पित रहा. आपका सहज व्यक्तित्व, गहन चिंतन और राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है.”
बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने social media पोस्ट में लिखा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक श्रद्धेय के. एस. सुदर्शन जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. राष्ट्रसेवा, संगठन और समाज के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा.”
उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव मौर्य ने social media पर लिखा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक, प्रखर राष्ट्रचिंतक एवं कुशल संगठनकर्ता परम पूज्य के. एस. सुदर्शन जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन को संगठन और समाज की सेवा में समर्पित किया. उनके विचार, उनका अनुशासन और राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.”
दिल्ली Government में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह की ओर से social media पोस्ट में लिखा गया, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक, श्रद्धेय के. एस. सुदर्शन जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन. राष्ट्रसेवा, भारतीय संस्कृति एवं संगठन के प्रति उनका समर्पित जीवन सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा. उनके विचार, आदर्श और राष्ट्रहित के प्रति उनकी निष्ठा आने वाली पीढ़ियों को सदैव मार्गदर्शन प्रदान करती रहेगी.”
बिहार Government में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, कुशल संगठनकर्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक परम श्रद्धेय के. एस. सुदर्शन जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन. राष्ट्र, समाज और संगठन के प्रति उनका समर्पित जीवन सदैव हम सभी को राष्ट्रसेवा, संस्कार एवं कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा.”
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक श्रद्धेय के. एस. सुदर्शन जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. राष्ट्रसेवा, समाजहित और मानव कल्याण के प्रति उनका समर्पित जीवन सदैव प्रेरणा देता रहेगा.”
–
एसडी/एएस