आरएएफ के स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने जवानों और उनके परिजनों को दी बधाई

New Delhi, 7 अक्टूबर . रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह, Union Minister गिरिराज सिंह, उत्तराखंड और Madhya Pradesh के Chief Minister समेत कई नेताओं ने आरएएफ जवानों को बधाई दी है.

गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में कहा, “रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के कर्मियों को उनके स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई. तेजी से कार्रवाई और पेशेवर कामकाज के लिए जानी जाने वाली आरएएफ ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, लोगों की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा करने तथा हमारे संस्थानों की गरिमा को सुरक्षित रखने में कई अहम उपलब्धियां हासिल की हैं. उन शहीदों को नमन जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी.”

Union Minister गिरिराज सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया, “देश की आंतरिक सुरक्षा और शांति-व्यवस्था के संवाहक ‘रैपिड एक्शन फोर्स’ (आरएएफ) के स्थापना दिवस की सभी वीर जवानों एवं उनके परिजनों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! राष्ट्र सेवा, अनुशासन और आपात स्थिति में आपकी त्वरित मुस्तैदी पर पूरे देश को गर्व है.”

उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, “राष्ट्र सेवा, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सदैव तत्पर रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के सभी वीर जवानों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. देश की आंतरिक सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में आप सभी जवानों का समर्पण और साहस प्रेरणादायी है. राष्ट्रसेवा के प्रति आपकी प्रतिबद्धता को नमन.”

Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, “रैपिड एक्शन फोर्स के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आरएएफ के जवानों का साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा राष्ट्र की सेवा में सदैव प्रेरणादायी है. चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में उनका योगदान सराहनीय है.”

छत्तीसगढ़ के Chief Minister विष्णु देव साय ने एक्स पर लिखा, “रैपिड एक्शन फोर्स के स्थापना दिवस पर राष्ट्र की सुरक्षा में पूर्ण सेवाभाव के साथ समर्पित आरएएफ के वीर जवानों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. आपात स्थिति में आपके धैर्य, साहस, वीरता और कर्तव्यनिष्ठा पर देश को गर्व है.”

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद ने एक्स पोस्ट में कहा, “देश की आंतरिक सुरक्षा एवं शांति-व्यवस्था के प्रहरी रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के सभी वीर जवानों एवं उनके परिजनों को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! विषम परिस्थितियों में संयम, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश की सेवा करने वाले रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों का समर्पण सराहनीय है. देश की सेवा में सदैव तत्पर सभी जवानों को नमन!”

–

ओपी/एएस

Leave a Comment