आजमगढ़: ज्वेलर्स शॉप से 1.10 लाख की सोने की चेन लूटकर भागे बदमाशों ने की फायरिंग, दो गिरफ्तार

Lucknow, 18 सितंबर . उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के तहबरपुर थाना क्षेत्र के मंझारी बाजार में ज्वेलर्स की दुकान से करीब 1.10 लाख रुपए कीमत की सोने की चेन लूटकर भाग रहे दो बदमाशों ने पीछा कर रहे दुकानदार और लोगों पर फायरिंग कर दी. हालांकि, स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया.

Police के मुताबिक, Thursday को दोनों आरोपी राज ज्वेलर्स की दुकान पर सोने की चेन खरीदने पहुंचे थे. उन्होंने करीब 8 ग्राम की चेन पसंद की और भुगतान के लिए दुकानदार से क्यूआर कोड मांगा. खाते में रकम नहीं पहुंचने पर दोनों आरोपी चेन लेकर भागने लगे. दुकानदार और स्थानीय लोगों ने पीछा किया तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी.

इसके बाद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए दोनों को ग्राम बैरमपुर में पकड़ लिया. सूचना पर पहुंची तहबरपुर Police ने दोनों आरोपी को हिरासत में लेकर तलाशी ली. Police के अनुसार, आरोपियों के पास से दो 32 बोर पिस्टल, दो 315 बोर तमंचे, 18 जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, तीन खाली मैगजीन, चापड़, पेचकस और रेती बरामद हुई.

घटना में इस्तेमाल की गई चोरी की मोटरसाइकिल भी Police ने कब्जे में ले ली है. Police ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

मामले को लेकर आजमगढ़ अपर Police अधीक्षक ग्रामीण, चिराग जैन ने कहा कि थाना तहबरपुर के अंतर्गत Thursday को यह सूचना प्राप्त हुई थी कि दो अभियुक्त एक ज्वेलर्स की दुकान से सोने की चेन खरीदने के बहाने उसको लेकर भाग रहे थे, जिसमें लोगों द्वारा उनको पकड़ा गया और आरोपियों ने फायरिंग भी की.

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही Police तत्काल मौके पर पहुंची. दोनों ने पूछताछ में कई नाम बताए हैं. Police मामले की सघन जांच कर रही है और अन्य आरोपियों के बारे में भी पता कर रही है.

डीके/एबीएम

Leave a Comment