Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
शिक्षा,राष्ट्रीय

आईसीएसई बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान, 12वीं और 10वीं की परीक्षाएं 9 और 15 फरवरी से शुरू

आईसीएसई बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान, 12वीं और 10वीं की परीक्षाएं 9 और 15 फरवरी से शुरू

New Delhi, 10 नवंबर . काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है.

सीआईएससीई द्वारा आयोजित की जाने वाली कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 9 फरवरी से 8 अप्रैल 2027 के बीच और कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 31 मार्च तक आयोजित की जाएंगी.

India और विदेशों में 1,651 संबद्ध स्कूलों के 1.10 लाख से अधिक छात्र 1,477 केंद्रों पर परीक्षा देंगे. काउंसिल 60 विषयों के लिए आईएससी 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने जा रही है.

15 फरवरी से शुरू होने वाली आईसीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षाएं India और विदेशों में 2,835 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी.

काउंसिल के मुख्य कार्यकारी और सचिव जोसेफ इमैनुएल ने कहा, “कक्षा 10वीं के छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि प्रश्न-पत्र पढ़ने का समय सुबह 10 बजे शुरू होगा और उसके बाद सुबह 10:15 बजे से लिखने का समय शुरू होगा. आईसीएसई परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे सुबह 9:45 बजे तक अपने परीक्षा हॉल या कमरे में अपनी सीट पर बैठ जाएं.”

काउंसिल ने यह भी बताया कि आईसीएसई के सबसे अधिक छात्र उत्तर प्रदेश (51,168), पश्चिम बंगाल (46,521), कर्नाटक (33,417), Maharashtra (31,035), पंजाब (19,308) और Jharkhand (17,201) से हैं.

इससे पहले, देश के एक अन्य प्रमुख स्कूल बोर्ड सीबीएसई ने कहा था कि चालू शैक्षणिक वर्ष के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी.

इससे पहले Government ने घोषणा की थी कि आईसीएसई और आईएससी के छात्र डिजीलॉकर के जरिए अपने परिणाम और मार्कशीट तुरंत प्राप्त कर सकते हैं.

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने बताया कि आईसीएसई कक्षा 10वीं और आईएससी कक्षा 12वीं के छात्र अब डिजीलॉकर से अपने परिणाम, मार्कशीट और प्रमाण पत्र तुरंत प्राप्त कर सकते हैं.

छात्र इस प्लेटफॉर्म से कभी भी और कहीं भी अपने असली डिजिटल दस्तावेजों को डिजिटल फॉर्मेट में प्राप्त कर सकते हैं.

मंत्रालय ने कहा, “डिजिटल इंडिया पहल के तहत प्रमुख प्लेटफॉर्म, डिजीलॉकर ने इस क्रांतिकारी कदम को संभव बनाया है. यह बोर्ड, विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थाओं को शैक्षणिक दस्तावेजों को डिजिटल फॉर्मेट में जारी करने और छात्रों को उन्हें प्राप्त करने के लिए एक सुरक्षित, भरोसेमंद और पर्यावरण के अनुकूल समाधान प्रदान करता है.”

–

डीके/एबीएम

Share