आईएएस बनने का सपना देखती थीं यामी गौतम, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड स्टार

Mumbai , 27 नवंबर . मनोरंजन जगत में ऐसे कई सारे सितारें हैं, जिन्होंने करियर कुछ और ही चुना था लेकिन मंजिल कहीं और ही ले गई. ऐसी ही कहानी है Actress यामी गौतम की. यामी गौतम आज भले ही Bollywood की बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस बनने से पहले वो आईएएस बनने का सपना देखती थीं? इसके लिए वे सिविल सर्विस की तैयार भी कर रही थीं.
आइए जानते हैं यामी गौतम के आईएएस के सपने से लेकर Bollywood स्टार बनने तक की पूरी कहानी.
28 नवंबर को 1988 को बिलासपुर (Himachal Pradesh) में जन्मी यामी गौतम की पालन-पोषण चंडीगढ़ में हुआ था. यामी के पिता मुकेश गौतम पंजाबी फिल्म निर्देशक हैं और मां अंजलि गौतम गृहिणी हैं. यामी का बचपन काफी सादा और अनुशासित रहा, जो फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध से दूर था. बताया जाता है कि उनके दादाजी ने चंडीगढ़ में बच्चों के लिए स्कूल शुरू किया था, जिससे परिवार का जुड़ाव वहीं रहा. स्कूल के दिनों में यामी काफी शर्मीली और अंतर्मुखी स्वभाव की थीं. उन्हें स्टेज पर जाने या परफॉर्म करने से डर लगता था, इसलिए वह स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दूर रहती थीं, लेकिन पढ़ाई में अच्छी होने के कारण उनका शुरुआती सपना एक आईएएस अधिकारी बनने का था.
चंडीगढ़ में स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद यामी ने लॉ ऑनर्स में दाखिला लिया क्योंकि बचपन और युवावस्था में उनका लक्ष्य लक्ष्य भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना था लेकिन उनकी किस्तमत को कुछ और ही मंजूर था. दरअसल, यामी के घर उनके पिता के एक दोस्त अपनी पत्नी के साथ आए थे, जो टीवी सीरियल से जुड़ी थीं. उन्होंने यामी को देखकर अभिनय के लिए प्रोत्साहित किया और उनकी तस्वीरें Mumbai के प्रोडक्शन हाउस में भेजीं.
पढ़ाई के बीच मिले अवसरों के बाद यामी ने मॉडलिंग और छोटे पर्दे से शुरुआत की. इससे उनका झिझकने का स्वभाव धीरे-धीरे कम हुआ और अभिनय के प्रति उनकी रुचि बढ़ी. Mumbai आने के बाद विज्ञापन और टीवी शोज किए. Actress ने ‘चांद के पार चलो’ (2008–2009), ‘राजकुमार आर्यन’ (2008) और ‘ये प्यार ना होगा कम’ (2009–2010) जैसे टीवी शो में काम किया था, जिसके बाद वे पूरी तरह से फिल्मों की ओर बढ़ गईं.
टीवी में लोकप्रियता हासिल करने के बाद उन्होंने कन्नड़ फिल्म ‘उल्लासा उत्साहा’ से बड़े पर्दे पर कदम रखा. इसके बाद ‘विक्की डोनर’ ने उन्हें हिंदी सिनेमा में बड़ा ब्रेक दिलाया. विक्की डोनर के बाद कुछ समय तक उन्हें मनचाहे और दमदार किरदार मिलने में दिक्कत आई, और एक दौर ऐसा भी आया जब उन्होंने अभिनय छोड़ने तक का मन बना लिया था.
दरअसल, टोटल सियापा’, ‘एक्शन जैक्सन’, ‘सनम रे’, ‘जुनूनियत’, ‘Government 3’ और ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ जैसी फ़िल्मों के बॉक्स ऑफिस पर कमजोर प्रदर्शन ने उनके सफर को और मुश्किल बना दिया था. कई लोगों को उनका डेब्यू पारंपरिक हीरोइन जैसा नहीं लगा, जिसका असर उनके करियर पर पड़ा.
लगातार काम के इंतजार, बाहरी होने की मुश्किलों और बड़ी पीआर टीम या पैपराजी कल्चर से दूर रहने के कारण उन्हें इंडस्ट्री में टिके रहना कठिन लग रहा था. यामी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने Himachal Pradesh में खेती की जमीन ली हुई थी और वह वहीं लौटकर एक बिल्कुल नई जिंदगी शुरू करने की सोच रही थीं. उनके माता-पिता ने भी उनका पूरा साथ देते हुए घर वापस आने को कहा था. हालांकि, साल 2019 में ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ और ‘बाला’ के जरिए उनका करियर फिर से चल पड़ा. आगे चलकर उन्होंने ‘आर्टिकल 370’ के लिए सर्वश्रेष्ठ Actress का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता.
–
एनएस/पीएम


