
वाराणसी, 8 सितंबर . यूपी Government द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 8 हजार से बढ़ाकर 12 हजार और सहायिकाओं का 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार किए जाने पर मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में मानदेय में बढ़ोतरी हुई है, जिससे कार्यकर्ताओं में हर्ष है. उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि चोला बदलने से चरित्र नहीं बदलता और सत्ता के लिए सपा ढोंग कर रही है.
उत्तर प्रदेश के मंत्री अनिल राजभर ने कहा, “उत्तर प्रदेश की Government ने जो आंगनबाड़ी बहनों के मानदेय को 8,000 से लेकर 12,000 और सहायिकाओं का 4,000 से बढ़ाकर 6,000 करने का फैसला किया है, जब से उत्तर प्रदेश में हमारी Government बनी है, पीएम मोदी और Chief Minister योगी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी बहनों और सहायिकाओं के मानदेय को चार गुना ज्यादा बढ़ाने का काम किया है. इसलिए आज उनका मनोबल बढ़ा हुआ है. चारों तरफ हर्ष का माहौल है.”
उन्होंने बताया कि हाल ही में Government ने शिक्षा मित्रों और रसोइयों के मानदेय में भी बढ़ोतरी की है. साथ ही आउटसोर्स पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन तय किया गया है. इस क्षेत्र में आरक्षण लागू करने का अहम फैसला भी लिया गया है. हमारे कर्मचारियों के लिए बेहतर और सकारात्मक वातावरण के निर्माण का काम हुआ है. उत्तर प्रदेश के विकास में आज वो बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका और योगदान सुनिश्चित कर रहे हैं.
सपा को घेरते हुए उन्होंने कहा कि Samajwadi Party चोला बदलना चाहती है. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मैं कहना चाहता हूं कि चोला बदलने से चरित्र नहीं बदलता है. समाजवादी छात्र सभा के चरित्र को उत्तर प्रदेश का हर नौजवान जानता है. 2012 से 2017 तक प्रदेश के स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में किस तरह का उपद्रव सपा छात्र संघ के छात्रों ने किया, दलितों को परेशान किया, क्या प्रदेश भूल सकता है? सत्ता पाने के लिए आज सपा ढोंग कर रही है.
मंत्री ने कहा कि इसी यूपी के अंदर तत्कालीन Government ने दलित महापुरुषों के नाम पर जिला बनाया, इनकी Government आई तो 24 घंटे के अंदर इन नामों को बदल दिया. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के नाम पर Lucknow में पार्क बना है. जब इनकी Government बनी, तो इन्होंने बिजली काट दी, वहां के मालियों, सफाईकर्मियों और सुरक्षकर्मियों को हटा दिया. भाजपा की Government बनी, तो हमने सबको बहाल किया. आज बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के पार्क को सजाने का काम उत्तर प्रदेश की योगी Government कर रही है. सपा और उनके नेता का दोहरा चरित्र ठीक नहीं है.
–
केके/एबीएम