अहमदाबाद में पैरा आर्चरी महाकुंभ शुरू, अमित शाह ने किया उद्घाटन, कहा- मेडल से आगे बढ़कर खेल इकोसिस्टम बनाना है लक्ष्य

Ahmedabad, 4 सितंबर . केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने Friday को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ की ‘वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज Ahmedabad 2026’ का उद्घाटन किया. यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 5 से 9 सितंबर तक Ahmedabad में होगी, जिसमें 19 देशों के 108 एथलीट हिस्सा लेंगे.

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए Union Minister शाह ने कहा कि यह प्रतियोगिता भाग लेने वाले खिलाड़ियों और Ahmedabad, दोनों के लिए एक यादगार मौका होगी.

इस सीरीज में भूटान, यूके, चीन, बांग्लादेश, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया और अमेरिका जैसे देशों के तीरंदाज हिस्सा ले रहे हैं.

India में खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए Union Minister शाह ने कहा, “आप ऐसे India में आए हैं, जिसकी सभ्यता की नींव ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना पर टिकी है- यानी पूरी दुनिया एक परिवार है.”

उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में Ahmedabad, Gujarat और India खेल की दुनिया के बड़े केंद्र के तौर पर उभरेंगे.

उन्होंने कहा, “Ahmedabad में बनाई जा रही खेल सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार होंगी और इनसे India के साथ-साथ दूसरे देशों के खिलाड़ियों को भी फायदा होगा.”

Union Minister शाह ने कहा कि India अलग-अलग खेलों की ट्रेनिंग और खेल सुविधाओं व उपकरणों के उत्पादन के केंद्र के तौर पर भी विकसित होगा.

उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि देश स्पोर्ट्स इंजीनियरिंग और स्पोर्ट्स मेडिकल साइंस में ग्लोबल लीडर के तौर पर उभरेगा, साथ ही खेल से जुड़ी चोटों के इलाज और रिहैबिलिटेशन का अहम केंद्र बनेगा.

Union Minister शाह ने कहा, “इस स्पोर्ट्स सेंटर में कोचिंग और ट्रेनिंग की सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार विकसित की जाएंगी.” उन्होंने कहा कि यह सेंटर न सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों के लिए, बल्कि दुनिया भर के खिलाड़ियों के लिए भी ट्रेनिंग का बड़ा केंद्र बनेगा.

उन्होंने कहा कि Gujarat ने 2025 और 2026 के दौरान लगभग 10 अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी की है, जिससे भाग लेने वाले खिलाड़ियों को Ahmedabad, Gujarat और India को जानने-समझने का मौका मिला है.

Union Minister शाह ने Ahmedabad के भविष्य के खेल कैलेंडर का भी जिक्र किया और कहा कि 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स का यह 100वां संस्करण होगा और यह बहुत खुशी की बात है कि Ahmedabad इस आयोजन की मेजबानी करेगा.

उन्होंने कहा कि Ahmedabad ने 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भी अपनी दावेदारी पेश की है और भरोसा जताया कि ये खेल इसी शहर में होंगे.

Union Minister शाह ने कहा, “कोई चैंपियन सिर्फ खेल, प्रैक्टिस और कोचिंग से नहीं बनता, बल्कि खिलाड़ी की जीतने की इच्छा से बनता है.”

उन्होंने इस सीरीज को तीरंदाजों के एकाग्र फोकस की एक प्रतिष्ठित परीक्षा बताया और कहा कि यह उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि यह इवेंट ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स की मेजबानी करने वाली जगह के तौर पर Ahmedabad की क्षमता को उजागर करेगा और इस बात को दोहराया कि India एक ‘बड़ा स्पोर्ट्स इकोसिस्टम’ बना रहा है.

शाह ने कहा कि India का खेल के प्रति लक्ष्य सिर्फ ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में शामिल हर खेल को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश का नजरिया एक व्यापक खेल इकोसिस्टम बनाने का है.

उन्होंने कहा, “हमारा मकसद सिर्फ ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतना नहीं है, बल्कि ओलंपिक, एशियाई खेल, कॉमनवेल्थ गेम्स, Police गेम्स और ऐसी ही दूसरी प्रतियोगिताओं में शामिल सभी खेलों को मजबूत करना है.”

वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज Ahmedabad में 5 से 9 सितंबर तक आयोजित की जा रही है, जिसमें 19 देशों के 108 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं.

एससीएच

Leave a Comment