असम: गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज ने किया पहला सफलतापूर्वक लिवर ट्रांसप्लांट

गुवाहाटी, 24 अक्टूबर . असम के स्वास्थ्य मंत्री अशोक सिंघल ने Saturday को घोषणा की कि गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) ने सफलतापूर्वक लिवर ट्रांसप्लांट किया है. उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर India के किसी Governmentी अस्पताल में होने वाली यह अपनी तरह की पहली सर्जरी है.
16 घंटे तक चली यह सर्जरी डॉ. सेंथिल कुमार के नेतृत्व में की गई. स्वास्थ्य मंत्री अशोक सिंघल ने समाचार एजेंसी से कहा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) में कल रात डॉ. सेंथिल कुमार की टीम के नेतृत्व में सफलतापूर्वक लिवर ट्रांसप्लांट किया गया.”
उन्होंने कहा, “इसमें 16 घंटे का समय लगा. लिवर लेने वाले और देने वाले, दोनों की हालत में सुधार हो रहा है और वे आईसीयू में हैं. मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. साथ ही, पूर्वोत्तर के Governmentी क्षेत्र में इस तरह का पहला लिवर ट्रांसप्लांट करने के लिए मैं गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की टीम की तारीफ करता हूं और उन्हें बधाई देता हूं.”
इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल टीम को बधाई दी और कहा यह उपलब्धि जीएमसीएच और असम की चिकित्सा सेवाओं के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है. उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि Chief Minister हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में राज्य आगे भी ऐसे ही मील के पत्थर हासिल करता रहेगा.
वहीं, अशोक सिंघल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “असम की स्वास्थ्य सेवा यात्रा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर. किसी Governmentी अस्पताल में पूर्वोत्तर के पहले लिवर ट्रांसप्लांट को सफलतापूर्वक संपन्न करना असम के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है. 16 घंटे तक चली यह जटिल प्रक्रिया, हमारे डॉक्टरों, विशेषज्ञों और क्लिनिकल टीमों के असाधारण कौशल, समर्पण और बेहतरीन तालमेल का प्रमाण है.”
उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा के दूरदर्शी नेतृत्व में, हमने स्थानीय स्तर पर उन्नत ट्रांसप्लांट इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने का मिशन शुरू किया था. आज की यह सफलता तो बस एक शुरुआत है. हम हर नागरिक के लिए विश्व-स्तरीय और विशेष स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं.”
–
डीसीएच/


