असदुद्दीन ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन से सपा को कोई फर्क नहीं पड़ेगा: रुचि वीरा

मुरादाबाद, 11 नवंबर . यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर Political सरगर्मियां तेज हो गई हैं. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के बीच संभावित चुनावी गठबंधन की चर्चाओं पर Samajwadi Party की सांसद रुचि वीरा ने प्रतिक्रिया दी. इस गठबंधन को लेकर ओवैसी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इससे Samajwadi Party को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. इस बार मतदाता किसी को हराने या अपना वोट खराब करने के लिए नहीं, बल्कि Government बनाने के उद्देश्य से मतदान करेगा.
रुचि वीरा ने कहा कि दोनों दलों का मकसद और लक्ष्य एक ही है, लेकिन मतदाता उनके कथित गठबंधन के छलावे में आने वाला नहीं है. उन्होंने कहा कि ओवैसी उन क्षेत्रों में बैठकें करते हैं, जहां Samajwadi Party के विधायक हैं. वे सपा और अखिलेश यादव पर सवाल उठाते हैं, लेकिन मौजूदा Government की आलोचना नहीं करते. जनता इस Political स्थिति को समझ रही है और ऐसे गठबंधन से कोई खास असर नहीं पड़ेगा.
अखिलेश यादव की प्रस्तावित अयोध्या यात्रा और BJP MP सुधांशु त्रिवेदी की टिप्पणी पर रुचि वीरा ने कहा कि भगवान की ओर से जब बुलावा आएगा, तभी कोई दर्शन करने जाएगा. उन्होंने सवाल किया कि क्या अखिलेश यादव को अयोध्या जाने के लिए भाजपा नेताओं से अनुमति लेनी होगी? भगवान राम करोड़ों देशवासियों के हृदय में बसते हैं और वे किसी एक Political दल की बपौती नहीं हैं.
सुधांशु त्रिवेदी के अखिलेश यादव को चुनावी हिंदू बताने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव भी हिंदू हैं और यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है. उन्होंने 2024 के आम चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि Samajwadi Party देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. पार्टी को 37 सीटें मिलीं और कांग्रेस के साथ गठबंधन की सीटें जोड़ने पर यह संख्या 42-43 तक पहुंची. पिछड़े, दलित, मुस्लिम, यादव, बनिया और ब्राह्मण सहित सभी वर्गों के समर्थन से ही पार्टी को यह सफलता मिली.
रुचि वीरा ने भाजपा पर भगवान राम का Politicalरण करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कभी रथयात्रा, कभी मंदिर निर्माण और कभी प्राण प्रतिष्ठा के जरिए भगवान राम के नाम को राजनीति से जोड़ा गया. अखिलेश यादव अयोध्या दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, इसलिए इसे Political मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए.
मुस्लिम मतदाताओं के अखिलेश यादव से दूर होने की आशंका पर उन्होंने कहा कि तत्कालीन Government ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संविधान की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए थे. उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि उस समय कार्रवाई लागू करने वाले लोगों को राम मंदिर ट्रस्ट में क्यों रखा गया है. रुचि वीरा ने कहा कि मतदाता विकास और अखिलेश यादव के कार्यों के आधार पर Samajwadi Party को वोट देंगे. चुनाव में सीधा मुकाबला होगा और किसी कथित फर्जी गठबंधन से सपा को नुकसान नहीं होगा.
उन्होंने आगे कहा कि देश में हर व्यक्ति को अपने धर्म का पालन करने, पूजा-अर्चना और इबादत करने की आजादी है. मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च में अपनी आस्था के अनुसार जाने का अधिकार सभी को है. धर्म और राजनीति दो अलग-अलग विषय हैं और इन्हें एक-दूसरे से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए.
–
पीएसके


