
इंफाल, 12 सितंबर . India में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने अपने दो दिवसीय मणिपुर दौरे के दौरान Saturday को बिष्णुपुर जिले स्थित पूर्वोत्तर की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील लोकटक में नौका विहार किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
अमेरिकी वाणिज्य दूतावास, कोलकाता की काउंसल जनरल कैथी गाइल्स-डियाज और अन्य अधिकारियों के साथ गोर Friday को इंफाल पहुंचे थे.
इंफाल से करीब 48 किलोमीटर दूर स्थित लोकटक झील अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है. यह झील एक छोटे अंतर्देशीय समुद्र जैसी दिखाई देती है. झील में तैरते हुए द्वीपों, जिन्हें स्थानीय भाषा में ‘फुमदी’ कहा जाता है, और उन पर बने तैरते घरों ‘फुमसांग’ में रहने वाले मछुआरे यहां का प्रमुख आकर्षण हैं.
इससे पहले Friday को Chief Minister युमनाम खेमचंद सिंह से मुलाकात के दौरान अमेरिकी राजदूत ने कहा था कि Prime Minister Narendra Modi का पूर्वोत्तर India के विकास पर विशेष ध्यान India जैसे विविधतापूर्ण देश के लिए सकारात्मक कदम है.
सर्जियो गोर ने Governor अजय कुमार भल्ला से भी लोक भवन में शिष्टाचार मुलाकात की.
Chief Minister सचिवालय में हुई बैठक के दौरान गोर ने मणिपुर को “बेहद खूबसूरत राज्य” बताते हुए इसकी प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की और राज्य में आने वाले पर्यटकों की संख्या के बारे में जानकारी ली. Chief Minister कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.
गोर ने यह भी कहा कि Prime Minister Narendra Modi और अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप के बीच Prime Minister और President के सामान्य रिश्तों से आगे बढ़कर एक विशेष संबंध है और ट्रंप व्यक्तिगत रूप से इस रिश्ते को महत्व देते हैं.
Chief Minister खेमचंद सिंह ने अमेरिकी राजदूत को आगामी मणिपुर संगाई महोत्सव-2026 में शामिल होने का निमंत्रण दिया और राज्य में पर्यटन तथा उससे जुड़े क्षेत्रों को विकास की बड़ी संभावनाओं वाला क्षेत्र बताया. उन्होंने कहा कि India “एक मिनी वर्ल्ड” है और मणिपुर “मिनी इंडिया” है, क्योंकि यहां 36 समुदाय निवास करते हैं.
10 दिवसीय मणिपुर संगाई महोत्सव 21 से 30 नवंबर तक “डेस्टिनेशन मणिपुर” थीम के साथ आयोजित होगा. महोत्सव में राज्य की कला-संस्कृति, हथकरघा, हस्तशिल्प, ललित कला, पारंपरिक खेल, स्थानीय व्यंजन, संगीत, ईको-टूरिज्म और एडवेंचर स्पोर्ट्स को प्रदर्शित और बढ़ावा दिया जाएगा.
–
डीएससी