
अमृतसर, 30 सितंबर . पंजाब को नशा-मुक्त और सुरक्षित बनाने की मुहिम में अमृतसर कमिश्नरेट Police को बड़ी कामयाबी मिली है. Police ने ड्रग तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले तीन बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
पंजाब Police महानिदेशक के आधिकारिक social media अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर बताया गया कि Police ने आरोपियों के कब्जे से 13 पिस्तौल, 3.267 किलोग्राम हेरोइन और 22 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई खुफिया सूचना के आधार पर की गई, जिसके बाद अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर इन आरोपियों को पकड़ा गया.
शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई में सक्रिय थे. ये नेटवर्क न सिर्फ पंजाब में बल्कि सीमा पार से भी जुड़े हुए थे. Police को शक है कि इस पूरे रैकेट के तार विदेश में बैठे हैंडलर्स से जुड़े हैं, जो ड्रोन और अन्य माध्यमों से हेरोइन और हथियारों की खेप पंजाब में भेजते थे.
इस मामले में अमृतसर के थाना डी-डिवीजन और थाना छेहरटा में अलग-अलग First Information Report दर्ज की गई हैं. Police अब बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके. आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके मोबाइल फोन व अन्य दस्तावेजों की जांच भी की जा रही है.
इससे पहले भी अमृतसर ग्रामीण Police ने एक इसी तरह के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था. उस कार्रवाई में Police ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 किलो हेरोइन, 2 एके-47 राइफल, 4 मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए थे. जांच में पता चला था कि वे आरोपी भी विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे और राज्य में हथियार व ड्रग्स की सप्लाई कर रहे थे. उस मामले में घरिंडा Police स्टेशन में First Information Report दर्ज की गई थी.
पंजाब Police के अधिकारियों ने कहा कि राज्य में लगातार ड्रग और हथियार तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. Police का कहना है कि वह ड्रग तस्करी और अवैध हथियारों के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है और पंजाब को एक सुरक्षित और नशा-मुक्त राज्य बनाने के अपने संकल्प पर अडिग है.
–
पीआईएम/एएस