Skip to content
Sunday, 25 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

अमृतसर की कथूनंगल पुलिस का एक्शन, अवैध पिस्तौल के साथ एक युवक गिरफ्तार

अमृतसर की कथूनंगल Police का एक्शन, अवैध पिस्तौल के साथ एक युवक गिरफ्तार

कथूनंगल (अमृतसर), 24 अक्टूबर . अमृतसर के सीमावर्ती क्षेत्र में त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए कथूनंगल Police ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल बरामद की है. Police अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ के दौरान हथियारों की अवैध खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य मामलों का खुलासा होने की संभावना है.

जानकारी के अनुसार, आईजी बॉर्डर रेंज अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर (आईपीएस) के दिशा-निर्देशों के तहत बाबा बुड्ढा साहिब जी के मेले और दिवाली के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए विशेष गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.

इसी अभियान के दौरान कथूनंगल थाने के Police अधिकारी स्वर्ण सिंह और उनकी विशेष टीम को एक मुखबिर से सूचना मिली कि जर्मनजोत सिंह पुत्र हरविंदर सिंह, निवासी निशानका, थाना मत्तेवाल, कथूनंगल स्थित बाबा फिलिंग स्टेशन के पास अवैध हथियार लेकर किसी का इंतजार कर रहा है. सूचना में यह भी बताया गया कि आरोपी कथित तौर पर अवैध हथियारों की बिक्री में संलिप्त है.

सूचना मिलते ही Police टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जर्मनजोत सिंह को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल बरामद हुई. Police ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

Police अधिकारी स्वर्ण सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है. अदालत से रिमांड हासिल करने के बाद उससे गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बरामद हथियार कहां से लाया गया था और क्या इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं.

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है या कोई और अवैध हथियार बरामद होता है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ भी कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

–

एएमटी/डीकेपी

Share