अमित शाह के बयान का एनडीए नेताओं ने किया समर्थन, कहा- बैलेट हो या ईवीएम, कांग्रेस हारेगी ही

Patna, 14 अक्टूबर . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान “Gujarat में बैलेट पेपर से वोटिंग हुई, कांग्रेस फिर भी हारी” पर बिहार और Jharkhand के एनडीए नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. नेताओं ने गृह मंत्री के बयान का समर्थन करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. नेताओं ने कहा कि हार का कारण ईवीएम या बैलेट पेपर नहीं, बल्कि कांग्रेस का काम न करना और जनता से दूरी है.
Patna में बिहार Government के मंत्री राम कृपाल यादव ने अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “गृह मंत्री अमित शाह का यह कहना सही है कि राहुल गांधी को भाजपा से सीखना चाहिए. भले ही कोई और न कहे, लेकिन वे यह कह रहे हैं. राहुल गांधी को यह सीखना चाहिए कि भाजपा कैसे काम करती है.”
राम कृपाल यादव ने कहा कि भाजपा Gujarat और अन्य जगहों पर चाहे स्थानीय निकाय चुनाव हो या उपचुनाव, हर जगह चुनाव जीत रही है. उन्होंने राहुल गांधी और उनके पार्टी के अन्य नेताओं पर तंज कसते हुए कहा, “राहुल गांधी और उनकी रामलीला मंडली को इस बात की चिंता करनी चाहिए कि क्या वे 2029 में भी मौजूद रहेंगे या नहीं. मुझे पूरा भरोसा है कि लोगों ने केंद्र और राज्यों में Prime Minister Narendra Modi के काम पर भरोसा जताया है और मोदी Government 2029 में फिर से सत्ता में आएगी.”
Patna में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस का हारना तय है. चाहे चुनाव किसी भी माध्यम से हो. उन्होंने कहा, “बैलेट पेपर से चुनाव हो रहा है. कांग्रेस हार रही है. ईवीएम से चुनाव हो रहा है, कांग्रेस हार रही है. ज्ञानेश कुमार से पहले चुनाव हो रहा था, कांग्रेस हार रही थी. ज्ञानेश कुमार के बाद चुनाव होगा, कांग्रेस हारेगी.”
गुरु प्रकाश ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ, पंजाब विश्वविद्यालय छात्र संघ और असम के सिलचर का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां बैलेट से चुनाव हुआ, फिर भी कांग्रेस हार गई. उन्होंने कहा कि असली मुद्दा कुछ परिवारों की ठेकेदारी और सामंतवादी मानसिकता है, जो अपनी मठाधीशी बरकरार रखना चाहते हैं.
जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने भी अमित शाह के बयान का समर्थन किया. उन्होंने कहा, “बैलेट या ईवीएम से नहीं, वोट आपको आपके काम पर मिलते हैं. Gujarat के निकाय चुनाव के जो नतीजे हैं, वे इस बात की तस्दीक करते हैं कि आपने काम किया है तो फिर मतदान की प्रक्रिया जो भी हो, माध्यम ईवीएम हो या बैलेट हो, जीत उसी की होगी जो जनता के बीच सक्रिय हैं, जिन्होंने जनता के लिए काम किया है, जिनकी उपलब्धियों से लोगों की जिंदगी में बदलाव आए हैं.”
रांची में भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने अमित शाह के बयान को आई-ओपनिंग स्टेटमेंट बताया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एसआईआर के मुद्दे का विरोध कर सिर्फ बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं.
उन्होंने आरोप लगाया कि Jharkhand में हेमंत सोरेन की Government राहुल गांधी के सहयोग से चल रही है और यहां की वोटर लिस्ट में तीन अफगानी नागरिक भी शामिल थे. उन्होंने सवाल उठाया, “अब आप बताएं कि जिस तरह की चीजें यहां पर दिख रही हैं, अगर विदेशी नागरिकों को देश की वोटर लिस्ट से हटाने का कार्यक्रम चल रहा है, तो इसमें राहुल गांधी को आपत्ति क्यों है? अमित शाह ने बिल्कुल ठीक कहा है, कहीं न कहीं कांग्रेस ने इन सारे लोगों को, घुसपैठियों को अपना वोट बैंक बना लिया है.”
–
पीआईएम/एएस


