अमित ठाकरे को नहीं मिल रही पब्लिसिटी, हिंदू राष्ट्र के लिए किसी भी हद तक जाएंगे : नितेश राणे

Mumbai , 2 सितंबर . Maharashtra Government के मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने Wednesday को कई Political और संवेदनशील मुद्दों पर तीखे बयान दिए. उन्होंने Maharashtra नवनिर्माण सेना (एमएनएस) नेता अमित ठाकरे को मीडिया में पर्याप्त प्रचार नहीं मिलने की बात कही. वहीं, ‘हिंदू राष्ट्र’, कथित ‘देश-विरोधी गतिविधियों’, कांग्रेस, मुस्लिम लीग और ‘गजवा-ए-हिंद’ जैसे मुद्दों को लेकर भी विपक्ष पर निशाना साधा.

Maharashtra Government के मंत्री नितेश राणे ने समाचार एजेंसी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अमित ठाकरे को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि मीडिया उन्हें उचित पब्लिसिटी नहीं दे रहा है. पुणे में भाजपा के एक बड़े कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि वहां बड़ी संख्या में मीडिया मौजूद था, इसलिए सभी नेताओं को समान कवरेज मिलना संभव नहीं था. मीडिया कवरेज को लेकर परिस्थितियों को समझने की जरूरत है.

इसके बाद मंत्री राणे ने देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों की भी आलोचना की. उन्होंने कहा कि जो लोग देश के खिलाफ खड़े होते हैं या हिंदू राष्ट्र के खिलाफ खड़े होते हैं, उन्हें Political और वैचारिक रूप से जवाब दिया जाएगा. जहां ‘अल्लाह-हू-अकबर’ सुनाई देगा, वहां ‘जय श्री राम’ भी सुनाई देगा और साथ ही उन्होंने ‘हम तुम्हें धूल में मिला देंगे’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया.

राणे ने यूपी के Chief Minister योगी आदित्यनाथ का जिक्र करते हुए उन्हें देशभक्त और कट्टर हिंदू बताया. राणे ने Pakistan का उदाहरण देते हुए सवाल किया कि यदि वहां कोई व्यक्ति Pakistan के खिलाफ खड़ा होकर ‘जय श्री राम’ का नारा लगाए या वहां का राष्ट्रगान गाने से इनकार करे तो उसके साथ क्या व्यवहार किया जाएगा. उन्होंने इसी संदर्भ में बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति का मुद्दा भी उठाया और कहा कि इस पर पर्याप्त चर्चा और रिपोर्टिंग नहीं होती.

राणे ने कहा कि यदि India को हिंदू राष्ट्र माना जाता है और हिंदू समुदाय अपनी जमीन तथा पहचान के लिए आवाज उठाता है, तो उसे गलत नहीं कहा जा सकता. वे अपने ‘हिंदू राष्ट्र’ के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं.

कांग्रेस की आलोचना करते हुए राणे ने कहा कि Chief Minister देवेंद्र फडणवीस के पास उनसे कहीं अधिक जानकारी है और कांग्रेस की भाषा और मुस्लिम लीग की भाषा के बीच अंतर कम होता जा रहा है. कांग्रेस की भाषा कई बार Pakistan की संसद में कही जाने वाली भाषा जैसी प्रतीत होती है.

भाजपा की कार्यकारिणी बैठक में Chief Minister देवेंद्र फडणवीस के भाषण का हवाला देते हुए राणे ने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें Political नेताओं को ‘मोहरा’ बनाकर इस्तेमाल कर रही हैं.

उन्होंने ‘अर्बन नक्सल’ और Prime Minister मोदी द्वारा इस्तेमाल किए गए ‘आइडियोलॉजिकल नक्सल’ जैसे शब्दों का उल्लेख किया. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी ताकतें ‘गजवा-ए-हिंद’ के जरिए India को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की कोशिश करने वाले तत्वों का समर्थन कर रही हैं.

राणे ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के कथित ‘वंदे मातरम’ संबंधी रुख को लेकर भी सवाल उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने पूरा ‘वंदे मातरम’ गाने के बजाय इसे कुछ छंदों तक सीमित रखने की बात कही थी. राणे ने इसे ‘विभाजनकारी’ और ‘तुष्टिकरण की राजनीति’ बताते हुए पूछा कि यदि धर्मनिरपेक्षता की बात की जाती है, तो उसमें हिंदुओं को भी समान रूप से शामिल किया जाना चाहिए.

एसएके/पीएम

Leave a Comment