Skip to content
Sunday, 1 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
ओटीटी,टेलीविजन,मनोरंजन

अमिताभ के सामने मीका ने गाया ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’, सुदेश भोसले बोले-गर्व भरा पल

अमिताभ के सामने मीका ने गाया ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’, सुदेश भोसले बोले गर्व भरा पल

अमिताभ के सामने मीका ने गाया ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’, सुदेश भोसले बोले-गर्व भरा पल

Mumbai , 1 नवंबर . क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति-18’ के स्पेशल एपिसोड में मशहूर गायक मीका सिंह ने शिरकत की. शो के दौरान गायक ने मेगास्टार अमिताभ बच्चन के सामने आइकॉनिक गाना ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ गाकर उसकी जादू को फिर से जिंदा कर दिया, जिसे देखकर सिंगर सुदेश भोसले काफी भावुक नजर आए.

गायक सुदेश भोसले ने इंस्टाग्राम पर इस खास पल का एक वीडियो भी शेयर किया. क्लिप में मीका केबीसी 18 के सेट पर सरप्राइज एंट्री करते और अमिताभ बच्चन के लिए मशहूर गाना ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ गाते हुए नजर आए. गायक सम्मान के तौर पर मेगास्टार के पैर छूते हुए भी दिखे.

गायक सुदेश भोसले के परफॉर्मेंस पर अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि यह गाना हमेशा उनकी संगीत यात्रा के सबसे खास गानों में से एक रहेगा.

अपनी प्रतिक्रिया शेयर करते हुए दिग्गज गायक सुदेश भोसले ने लिखा, “कितना यादगार और गर्व भरा पल है. ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ हमेशा मेरे संगीत सफर के सबसे खास गानों में से एक रहेगा. केबीसी में अमिताभ बच्चन जी के सामने मीका सिंह को इसका जादू फिर से बनाते देखना वाकई अद्भुत था. उन्हें बहुत सारा प्यार और शुभकामनाएं.”

गायक सुदेश भोसले ने आगे गाना ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ की रिकॉर्डिंग के दिनों को याद किया और बताया कि जब यह गाना बन रहा था, तब अमिताभ बच्चन स्टूडियो में मौजूद थे. गायक ने इस पोस्ट के जरिए महान संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का भी दिल से आभार जताया, जिन्होंने उन पर भरोसा किया और उन्हें यह कालजयी गाना गाने का मौका दिया.

गायक सुदेश भोसले ने लिखा, “कुछ गाने कभी पुराने नहीं होते और कुछ यादें हमेशा बनी रहती हैं. प्यार और आभार.” बता दें, ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’, जिसमें अमिताभ बच्चन और किमी काटकर नजर आए थे, 1991 की फिल्म ‘हम’ के सबसे यादगार गानों में से एक है. लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल द्वारा कंपोज किया गया यह गाना सुदेश भोसले और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया था और आज भी संगीत प्रेमियों के बीच बेहद लोकप्रिय है.

–

एनएस/पीएम

Share