अभियंता दिवस पर योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भारत रत्न विश्वेश्वरैया को किया याद और दी श्रद्धांजलि

New Delhi, 15 सितंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के Chief Minister ने इंजीनियर्स (अभियंता) दिवस पर अभियंताओं को बधाई दी है. इसके साथ ही ‘India रत्न’ डॉ. एम. विश्वेश्वरैया की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है.

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “आधुनिक India के निर्माण को अपनी प्रतिभा, तकनीकी कौशल और राष्ट्रसेवा से नई दिशा देने वाले महान अभियंता, ‘India रत्न’ डॉ. एम. विश्वेश्वरैया की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. राष्ट्र के विकास को अपने ज्ञान और नवाचार से गति देने वाले सभी अभियंताओं को ‘अभियंता दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपकी मेधा से आकार लेता नया India ही विश्वेश्वरैया के स्वप्नों को सच्ची श्रद्धांजलि है.”

Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने एक्स पोस्ट में कहा, “महान अभियंता, ‘India रत्न’ डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर सादर नमन करता हूं एवं सभी अभियंताओं को ‘राष्ट्रीय अभियंता दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. डॉ. विश्वेश्वरैया ने अपनी प्रतिभा, तकनीकी दक्षता और समर्पण से राष्ट्र निर्माण में जो योगदान दिया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, “महान अभियंता तथा India रत्न से सम्मानित डॉ. एम. विश्वेश्वरैया जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! इस अवसर पर राष्ट्र निर्माण में निरंतर समर्पित सभी कर्मठ अभियंताओं को अभियंता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आपके तकनीकी दक्षता और दूरदर्शी सोच से India विकास के नए शिखरों को स्पर्श कर रहा है.”

उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, “विकसित India के संकल्प को साकार करने में अपने ज्ञान, कौशल और नवाचार से महत्वपूर्ण योगदान देने वाले समस्त अभियंताओं को अभियंता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. India रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी ने अपनी असाधारण प्रतिभा, दूरदृष्टि और तकनीकी दक्षता से देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, सिंचाई, जल प्रबंधन एवं औद्योगिक विकास को नई दिशा दी. राष्ट्र निर्माण में आपका अतुलनीय योगदान सदैव हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेगा.”

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में कहा, “India के नवनिर्माण को नई दिशा देने वाले महान अभियंता एवं ‘India रत्न’ डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन. अपनी प्रतिभा, परिश्रम और तकनीकी कौशल से राष्ट्र निर्माण को गति देने वाले सभी कर्मठ अभियंताओं को ‘अभियंता दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं.”

Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “India के इंफ्रास्ट्रक्चर और तरक्की में असाधारण योगदान देने वाले और एक स्थायी विरासत छोड़ने वाले ‘इंजीनियरिंग के जनक’, India रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को उनकी जयंती पर नमन!”

अरुणाचल प्रदेश के Chief Minister पेमा खांडू ने एक्स पर पोस्ट किया, “सर एम. विश्वेश्वरैया की असाधारण विरासत को याद करते हुए—एक ऐसे दूरदर्शी व्यक्ति जिनकी जल प्रबंधन, बांध डिज़ाइन और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में प्रतिभा ने आधुनिक India की नींव रखी. 1955 में India रत्न से सम्मानित, सटीकता और अनुशासित काम के प्रति उनका समर्पण हर जगह इंजीनियरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है. इनोवेशन और समस्याओं के समाधान के जरिए भविष्य को आकार देने वाले सभी इंजीनियरों को ‘इंजीनियर्स डे’ की शुभकामनाएं!”

आंध्र प्रदेश के उपChief Minister पवन कल्याण ने एक्स पर जारी बयान में कहा, “प्रगति की हर बड़ी उपलब्धि के पीछे एक ऐसी सोच होती है जिसने उसकी कल्पना की और एक ऐसा इंजीनियर होता है जिसने उसे साकार किया. राष्ट्रीय इंजीनियर्स दिवस पर मैं India रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हू. वे एक दूरदर्शी इंजीनियर और राष्ट्र-निर्माता थे, जिनकी असाधारण बुद्धिमत्ता, अनुशासन और समर्पण ने India की प्रगति में बहुत बड़ा योगदान दिया. उनका जीवन इस बात का सशक्त उदाहरण है कि इंजीनियरिंग का अर्थ केवल ढाँचे या संरचनाएं बनाना नहीं है, बल्कि समाधान खोजना, अवसर पैदा करना और राष्ट्र के भविष्य को आकार देना है.”

पवन कल्याण ने आगे कहा, “आज, मैं पूरे India के उन इंजीनियरों को नमन करता हूं, जिनके ज्ञान, नवाचार और दृढ़ संकल्प ने हमारे बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है, तकनीक को आगे बढ़ाया है और देश को और अधिक प्रगति की ओर अग्रसर किया है. विचारों से नवाचार तक. नवाचार से प्रगति तक. प्रगति से एक सशक्त India तक. राष्ट्रीय इंजीनियर्स दिवस पर सभी इंजीनियरों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं.”

ओपी/एएस

Leave a Comment