अभिनेत्री सोहा अली खान रविवार को मनाएंगी 48वां बर्थडे, फिल्मों के साथ लेखन में भी आजमाया हाथ

Mumbai , 3 अक्टूबर . हिंदी फिल्म Actress सोहा अली खान इस Sunday को अपना 48वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर आइए हम आपको उनके परिवार, शिक्षा, करियर और निजी जिंदगी के बारे में बताते हैं.

सोहा अली खान एक प्रसिद्ध Actress होने के साथ लेखिका है. उन्होंने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ बंगाली और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया है. एक्ट्रेस का जन्म 4 अक्टूबर 1978 को पटौदी परिवार में हुआ. उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान थे, जबकि उनकी मां शर्मिला टैगोर दिग्गज Actress हैं.

सोहा तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी है. उनके बड़े भाई Bollywood के प्रसिद्ध Actor सैफ अली खान और बड़ी बहन सबा अली खान हैं. Actress करीना कपूर खान उनकी भाभी हैं और पूर्व भाभी Actress अमृता सिंह थीं. वह Actress सारा अली खान और इब्राहिम अली खान की मौसी है. इनके अलावा तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान उनके भांजे हैं.

सोहा अली खान की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई New Delhi के ‘द ब्रिटिश स्कूल’ से पूरी की. इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के ‘बैलिओल कॉलेज’ से आधुनिक इतिहास में ग्रेजुएशन और ‘लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस’ से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में मास्टर डिग्री प्राप्त की.

सोहा अली ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत वर्ष 2004 में बंगाली फिल्म ‘इति श्रीकांत’ और हिंदी फिल्म ‘दिल मांगे मोर’ से की. इसके बाद Actress ने वर्ष 2006 में फिल्म ‘रंग दे बसंती’ की, जिसमें उनकी अदाकारी को खूब सराहा गया है. इस फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग के लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिले. उन्होंने ‘खोया खोया चांद’, ‘Mumbai मेरी जान’, ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर’, ‘घायल वंस अगेन’ आदि कई फिल्मों में अपनी खूबसूरती और अदाकारी का जलवा बिखेरा.

बहुत कम लोग जानते हैं कि सोहा अली खान लेखिका भी है. उन्होंने ‘द पेरिल्स ऑफ बीइंग मॉडरेटली फेमस’ नामक पुस्तक लिखी है, जिसे पाठकों ने काफी पसंद किया. इसके अतिरिक्त, सोहा विभिन्न सामाजिक कार्यों और एनजीओ से जुड़ी हुई हैं.

Actress ने 25 जनवरी 2015 को Actor कुणाल खेमू से शादी की. कपल एक बेटी के माता-पिता है, जिसका नाम इनाया नौमी खेमू है.

–

डीके/वीसी

Leave a Comment