अपराधियों में कानून का खौफ नहीं, जमुई और दिल्ली की घटना पर कांग्रेस सांसद मनोज कुमार

New Delhi, 22 सितंबर . बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ दुर्व्यवहार की घटना और दिल्ली में नाबालिग से गैंगरेप की घटना को लेकर कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने Government और प्रशासन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने जमुई की घटना को मानवता को शर्मसार करने वाला बताया और कहा कि ऐसी घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, कम है. उन्होंने कहा कि अपराधियों में कानून का पर्याप्त भय नहीं है और Government को ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए.

मनोज कुमार ने कहा कि समाज और राजनीति में जिम्मेदारी का दावा करने वाले लोगों को ऐसी घटनाओं को लेकर संवेदनशील भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए. पीड़ित बच्ची किसी एक परिवार की नहीं, बल्कि समाज और देश की बच्ची है. यदि किसी नेता की ओर से ऐसी घटना को छोटी-मोटी घटना बताया जाता है तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. किसी भी बच्ची के साथ होने वाली हिंसा को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और Political पद पर बैठे लोगों को इस तरह की घटनाओं पर जिम्मेदारी के साथ प्रतिक्रिया देनी चाहिए.

मनोज कुमार ने बिहार में शासन और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि केवल आरोपियों की गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं है, बल्कि मामले में निष्पक्ष जांच और कानून के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने आशंका जताई कि गिरफ्तार आरोपियों को बाद में जमानत मिल सकती है और यदि ऐसे आरोपियों का सार्वजनिक रूप से स्वागत या Political संरक्षण होता है तो इससे अपराधियों के मनोबल पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. कानून का शासन तभी मजबूत होगा जब अपराध करने वालों को यह स्पष्ट संदेश मिले कि उनके खिलाफ कार्रवाई होगी.

दिल्ली में नाबालिग से गैंगरेप की घटना को लेकर भी मनोज कुमार ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि राजधानी में नाबालिगों के खिलाफ होने वाली ऐसी घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं और प्रशासन को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि जहां भाजपा की Government है, वहां कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है.

उन्होंने कहा कि नाबालिग बच्चियों के खिलाफ अपराधों पर राजनीति से ऊपर उठकर कार्रवाई होनी चाहिए. Government और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि बच्चियों को सुरक्षित माहौल मिले और वे बिना भय के पढ़ाई कर सकें. मनोज कुमार ने केंद्र और राज्य Governmentों से ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ कानून के तहत प्रभावी कार्रवाई होने से ही लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत होगा.

पीएसके

Leave a Comment