Skip to content
Thursday, 26 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

‘अपने डर को छिपाने के लिए खुद को दिखाती है दबंग’, दिव्या श्रीपदा ने बताया ‘मक्कल कवलन’ में अपना किरदार

‘अपने डर को छिपाने के लिए खुद को दिखाती है दबंग’, दिव्या श्रीपदा ने बताया ‘मक्कल कवलन’ में अपना किरदार

चेन्नई, 25 नवंबर . Actress दिव्या श्रीपदा जल्द ही तमिल सिनेमा में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं. वह निर्देशक संतोष कुमार की आने वाली एक्शन एंटरटेनर फिल्म ‘मक्कल कवलन’ में Actor के. मणिकंदन के साथ नजर आएंगी. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह है.

अब दिव्या ने से खास बातचीत में फिल्म में अपने किरदार के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि वह फिल्म में मलार नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो कोर्ट में टाइपिस्ट का काम करती है. यह किरदार उनके लिए खास है.

से बातचीत में दिव्या ने बताया, ”मैं फिल्म में मलार नाम का किरदार निभा रही हूं. वह कोर्ट में टाइपिस्ट है. मलार अपने समुदाय की पहली लड़की है, जिसने डिग्री हासिल की और नौकरी शुरू की. उसने समाज की बंदिशों को तोड़कर अपनी पहचान बनाई है. लेकिन ऐसा करने के बावजूद उसके अंदर हीन भावना रहती है. अपने इस डर को छिपाने और उससे बाहर निकलने के लिए वह खुद को काफी दबंग और तेज-तर्रार दिखाती है.”

दिव्या ने बताया, ”फिल्म में मणिकंदन एक Police अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जिनका अक्सर कोर्ट आना-जाना होता है. इसी दौरान मलार और Police अधिकारी के बीच दोस्ती होती है. धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के ऐसे साथी बन जाते हैं, जिनके साथ वे बिना किसी झिझक के अपनी बातें साझा कर सकते हैं. इस फिल्म का हिस्सा बनकर मैं खुद को खुशकिस्मत महसूस कर रही हूं.”

फिल्म को लेकर दिव्या ने कहा, ”मक्कल कवलन’ समाज में वर्ग और जाति के आधार पर होने वाले भेदभाव पर टिप्पणी करती है. फिल्म में दिखाया गया है कि जब व्यवस्था गलत दिशा में काम करने लगती है, तो आम लोगों की जिंदगी किस तरह प्रभावित होती है. इसकी कहानी एक ईमानदार Police अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी तैनाती ऐसे इलाके में होती है, जहां कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ी हुई है.”

निर्देशक संतोष कुमार के काम की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, ”निर्देशक संतोष कुमार ने किसी भी सच्चाई को छिपाने या उसे हल्का करके दिखाने की कोशिश नहीं की है. वह इस बात पर अड़े रहे कि फिल्म का असली अंदाज और उसकी गंभीरता किसी भी कीमत पर कम नहीं होनी चाहिए.”

बता दें कि ‘मक्कल कवलन’ का निर्माण बिड़ला स्टूडियोज और पा. रंजीत व अदिति आनंद के नीलम स्टूडियोज के बैनर तले किया जा रहा है. फिल्म की कहानी एक ऐसे आम आदमी की है, जो इज्जत के साथ अपनी जिंदगी जीना चाहता है, लेकिन भ्रष्ट व्यवस्था उसे दो रास्तों में से एक चुनने पर मजबूर कर देती है. पहला रास्ता है हालात के आगे झुक जाना और दूसरा उनका विरोध करना. शुरुआत में अपनी जिंदगी बचाने की लड़ाई लड़ने वाला यह शख्स धीरे-धीरे एक बड़े संघर्ष का चेहरा बन जाता है. हालात ऐसे बनते हैं कि उसे एक ऐसा नेता बनना पड़ता है, जो उसने कभी नहीं चाहा था.

फिल्म में मणिकंदन और दिव्या श्रीपदा के अलावा वागई चंद्रशेखर, ए. वेंकटेश, आर.के. विजयमुरुगन, शनमुगम मुथुसामी, सबुमोन, उन्नी माया, जेनसन दिवाकर, लल्लू, जेमिनी मणि और रघु समेत कई कलाकार नजर आएंगे. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी प्रतिपन सेल्वारत्नम ने की है, जबकि एडिटिंग अरुल मोसेस ने संभाली है. प्रोडक्शन डिजाइन पप्पानाडु सी. उथयकुमार ने किया है. फिल्म के स्टंट डॉन अशोक, साउंड डिजाइन एंथनी जयरुबन, कॉस्ट्यूम डिजाइन सुरेशकुमार और मेकअप रामचंद्रन ने संभाला है.

‘मक्कल कवलन’ 4 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

–

पीके/एएस

Share