अनुपम खेर ने शेयर किया इमोशनल नोट, कहा- मां से मिले दो महीने हो गए, पूछ रही हैं, ‘तू कब आएगा?’

Mumbai , 22 अक्टूबर . दिग्गज Actor अनुपम खेर इन दिनों घर और परिवार से दूर अपने काम में व्यस्त चल रहे हैं. Actor अनुपम खेर ने अपनी मां दुलारी को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने बताया कि मां से मिले हुए लगभग दो महीने हो गए हैं.
अनुपम ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां की दो तस्वीरें शेयर कीं और बताया कि वह रोज भाई राजू खेर के फोन पर फेसटाइम के जरिए उनसे बात करते हैं.
अनुपम खेर ने फोटो के साथ पोस्ट में लिखा, “मां से मिले लगभग दो महीने हो गए हैं. हालांकि, रोजाना राजू के फोन पर फेसटाइम पर बात हो जाती है, क्योंकि मां स्मार्टफोन नहीं चलाती हैं. आज बात करते-करते बोलीं, तू कब आएगा? कितने दिन हो गए तुझसे मिले हुए. तू मेरी शक्ल भूल तो नहीं गया?”
Actor ने बताया कि मां की बात सुनकर वह भावुक हो गए. उन्होंने लिखा, “मां की यह बात सुनकर हंसी भी आई और आंखें भी भर आईं. कितनी मासूम है मां. मैं वीडियो कॉल पर उनसे बात कर रहा था और मुझे समझ में आ रहा था कि वो क्या कहना चाहती हैं. असल, में वह जब तक मुझे गले न लगा लें, पास बैठाकर जी भर के बातें न कर लें, तब तक मां के लिए कहां मिलना होता है.”
अनुपम खेर ने आगे लिखा, “फोन पर तो बस चेहरा दिख जाता है, लेकिन बच्चे के घर आने का इंतजार तो वहीं का वहीं रहता है.” Actor ने बताया कि मां फिर बोलीं, “अच्छा चल, अपना खयाल रख. कोई बात नहीं… कोई बात नहीं.” उन्होंने कहा कि मां की इस कोई बात नहीं में कितना कुछ होता है.
Actor ने अपनी मां के लिए लिखा, “कैसे बताऊं आपको मां, आपका चेहरा मेरे दिल में बसा हुआ है. आंखें बंद करता हूं, तो आपके हजारों चेहरे नजर आते हैं. कभी हंसते हुए, कभी डांटते हुए, कभी फिक्र करते हुए और हर बार उतना ही प्यार करते हुए. आपका चेहरा कैसे भूल सकता हूं, मां? मेरी तो पूरी दुनिया ही आपके आंचल में है.”
–
एनएस/एबीएम


