अदाणी फाउंडेशन ने मुंबई पुलिस को 100 नई गाड़ियों के लिए दिए 15 करोड़ रुपए: प्रणव अदाणी

Mumbai , 24 अगस्त . अदाणी एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अदाणी ने Monday को घोषणा की कि उन्होंने Mumbai Police के वाहन बेड़े में 100 नई गाड़ियों को शामिल करने के लिए 15 करोड़ रुपए का योगदान दिया है. यह पहल Mumbai की Policeिंग क्षमता और सुरक्षा अवसंरचना को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई है.

social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए प्रणव अदाणी ने कहा कि यह योगदान Mumbai Police के उन अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान में दिया गया है, जो दिन-रात शहर की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटे रहते हैं.

उन्होंने पोस्ट में कहा, “हम खाकी वर्दी में मौजूद उन बहादुर महिलाओं और पुरुषों को सलाम करते हैं, जो Mumbai को सुरक्षित बनाए रखने के लिए चौबीसों घंटे काम करते हैं.”

प्रणव अदाणी ने आगे कहा कि Mumbai Police के वाहन बेड़े को मजबूत बनाने में योगदान देने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है.

Mumbai Police फाउंडेशन ने भी अदाणी फाउंडेशन के इस योगदान की सराहना की. फाउंडेशन ने कहा कि यह सहयोग न केवल Police कर्मियों के कल्याण में सहायक होगा, बल्कि Mumbai और उसके नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था को भी और मजबूत करेगा.

Mumbai Police फाउंडेशन ने एक एक्स पोस्ट में कहा कि इस योगदान के सिलसिले में प्रणव अदाणी ने Mumbai Police मुख्यालय का भी दौरा किया. इस दौरान Police बल की आवश्यकताओं और सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई.

प्रणव अदाणी ने कहा कि वह उस Police बल के समर्थन में अपनी छोटी-सी भूमिका निभाकर गर्व महसूस करते हैं, जो “कभी न सोने वाले शहर” Mumbai की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य करता है.

इस बीच, इसी महीने की शुरुआत में प्रणव अदाणी ने केंद्र Government की नई ‘समुद्र मंथन’ योजना का भी स्वागत किया था. उन्होंने कहा था कि यह योजना India की विशाल अपतटीय ऊर्जा क्षमता को विकसित करने, घरेलू तेल और गैस अन्वेषण को गति देने तथा देश की दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

उन्होंने कहा था कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है और ‘समुद्र मंथन’ योजना अपतटीय ऊर्जा संसाधनों के दोहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

उनके अनुसार, यह पहल घरेलू अन्वेषण एवं उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ-साथ ऊर्जा क्षेत्र में उद्योगों के बीच सहयोग को भी मजबूत करेगी और विकसित India के ऊर्जा सुरक्षा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में मदद करेगी.

डीबीपी

Leave a Comment