
बारामती, 28 सितंबर . Maharashtra की उपChief Minister सुनेत्रा अजितदादा पवार ने Monday सुबह बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान परिसर में दिवंगत लोकनेता अजितदादा पवार के स्मृतिस्थल पर जाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.
अजित पवार की हादसे में हुई मौत के आठ महीने बाद सुनेत्रा पवार ने स्मृतिस्थल पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किए और उनकी स्मृतियों को नमन किया.
इसके बाद सुनेत्रा पवार ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक संदेश भी लिखा. उन्होंने कहा, “दादा… मेरा दिल अभी भी यह मानने को तैयार नहीं है कि आप हमारे बीच नहीं रहे. आज, जब मैं विद्या प्रतिष्ठान में बने आपके स्मारक पर श्रद्धा से सिर झुका रही हूं, तो अपने दिल की गहरी भावनाएं आप तक पहुंचा रही हूं.”
उन्होंने कहा, “आठ महीने बीत चुके हैं… फिर भी, हर पार्टी कार्यकर्ता और हर आम नागरिक की जुबान पर बस एक ही शब्द है – ‘दादा’! यह एक शब्द आपके प्रति उनके प्यार, भरोसे और जुड़ाव को बयां करता है. आज, मैं उन्हीं भावनाओं को अपने दिल में लिए आपके सामने खड़ी हूं.”
उन्होंने कहा, “आपके जाने के बाद, आपकी जीवनसंगिनी के तौर पर इस जिम्मेदारी को संभालते हुए, मेरा एक ही संकल्प है-आपके देखे हुए सपनों को पूरा करना और इंसानियत की उस विरासत को आगे बढ़ाना जिसे आप बहुत मानते थे. आपने जो सीख दी और लोगों के साथ जो रिश्ता बनाया, उसे मैं जीवन भर पूरे दिल से संजोकर रखूंगी.”
बता दें कि अजित पवार का 28 जनवरी 2026 को एक विमान हादसे में निधन हो गया था. बारामती से पुणे आते समय उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें उनका असामयिक निधन हो गया था. उनके निधन से पूरे Maharashtra की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई थी.
अजितदादा पवार को Maharashtra के एक कद्दावर नेता के रूप में जाना जाता था. उन्होंने राज्य के उपChief Minister के तौर पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली थीं.
–
पीआईएम/पीएम