अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक पेज बहाल; सपा ने मेटा को कहा धन्यवाद

Lucknow, 23 नवंबर . Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व Chief Minister अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक पेज बहाल हो गया है.
Samajwadi Party ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी. पार्टी ने पोस्ट में कहा, “राष्ट्रीय अध्यक्ष का आधिकारिक फेसबुक पेज बहाल हो गया है. धन्यवाद, मेटा.”
दरअसल, इससे पहले अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक पेज नजर नहीं आने के बाद इसे लेकर Political हलचल तेज हो गई थी. सूत्रों के मुताबिक, मेटा की ओर से अखिलेश यादव के फेसबुक पेज को सस्पेंड किया गया था. हालांकि, इस संबंध में मेटा की ओर से आधिकारिक पुष्टि या कोई बयान सामने नहीं आया है.
Samajwadi Party ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि तकनीकी समस्या के कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष का आधिकारिक फेसबुक पेज अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं है. मेटा इसे जल्द से जल्द बहाल करने के लिए काम कर रहा है.
इससे पहले अक्टूबर 2025 में भी अखिलेश यादव फेसबुक अकाउंट कुछ समय के लिए पहुंच से बाहर हो गया था. उस समय Samajwadi Party ने फेसबुक अकाउंट के निलंबन को लेकर भाजपा पर निशाना साधा था और इसे विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश बताया था.
अक्टूबर 2025 में अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट Friday शाम कई घंटों तक उपलब्ध नहीं रहा था. उस दौरान अकाउंट खोलने पर कंटेंट उपलब्ध नहीं होने, पेज के डिलीट किए जाने या तकनीकी समस्या से जुड़ा संदेश दिखाई दे रहा था. बाद में Saturday सुबह अकाउंट बहाल हो गया था.
उस समय Samajwadi Party के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने फेसबुक अकाउंट के निलंबन को लोकतंत्र पर हमला बताया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा Government विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है. पार्टी ने यह भी कहा था कि Samajwadi Party अपनी आवाज उठाती रहेगी और भाजपा की नीतियों का विरोध जारी रखेगी.
–
एससीएच


