अखिलेश यादव और कितनी गिराएंगे राजनीति की गरिमा, 2027 में जनता देगी जवाब : जगदंबिका पाल

Lucknow, 1 सितंबर . Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा Lucknow में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान Chief Minister योगी आदित्यनाथ का एआई वीडियो दिखाए जाने पर भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि एआई की मदद लेकर किसी सीएम का अमर्यादित वीडियो बनाना बेहद निंदनीय है.

इस वीडियो में सीएम योगी को चिलम पीते हुए दिखाया गया था. इससे पहले अखिलेश ने भाजपा समर्थित लोगों द्वारा उन्हें अराजक बताते हुए रिलीज किया गया एआई वीडियो भी दिखाया था. इसको लेकर भाजपा नेताओं ने सपा प्रमुख पर जमकर हमला बोला है.

BJP MP जगदंबिका पाल ने कहा, “अखिलेश यादव खुद Chief Minister रह चुके हैं. Political विरोध हो सकता है, लेकिन अखिलेश यादव राजनीति का स्तर और गरिमा कितनी गिराएंगे? विरोध Government की नीतियों के खिलाफ हो सकता है, लेकिन यह कैसी मानसिकता है? योगी आदित्यनाथ गोरखपीठ के पीठाधीश्वर भी हैं. अगर अखिलेश यह नहीं समझते कि कोई संत या तपस्वी निस्वार्थ भाव से देश और राष्ट्र की सेवा करता है और लोगों की आस्था का केंद्र होता है, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है. 2027 के चुनाव में देश की जनता इनको इसका जवाब देगी.”

BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “उत्तर प्रदेश की जनता इस बात को अच्छी तरीके से समझती है कि अखिलेश यादव और जितने भी विपक्षी दल हैं, वो पूर्ण रूप से बेरोजगार नेता हैं, जनता ने उनको बार-बार जनमत से रौंदा है और इस कारण से उनकी परेशानी, उनकी बौखलाहट उनके चेहरे पर दिखाई देती है. अपने Political नैरेटिव को बनाने के लिए और उसको प्रासंगिक बनाए रखने के लिए अखिलेश यादव जैसे लोगों की मजबूरी है कि वे इस प्रकार के काम करें, जिसका जमीनी हकीकत से कोई ताल्लुक नहीं है.”

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि Samajwadi Party पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है और उसकी कथनी और करनी में अंतर है. राज्य की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि सपा का चाल और चरित्र दोनों जनता के सामने आ चुका है.

एसपी पोस्टर विवाद पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा, “प्रदेश के Chief Minister का इस तरीके का अमर्यादित पोस्ट बनाना बेहद निंदनीय है. यह भगवान राम की धरती है और यहां के Chief Minister के लिए ऐसी सोच रखना ही गलत है. इनके समय में ये क्या करते थे पहले उस पर ध्यान दें.”

पीआईएम/एएस

Leave a Comment