
Lucknow, 29 सितंबर . उत्तर प्रदेश Government के मंत्री अनिल राजभर ने Samajwadi Party के मुखिया अखिलेश यादव के राम मंदिर से जुड़े बयान पर तंज कसते हुए कहा कि औरंगजेब की बात करने वालों को प्रभु श्रीराम कैसे बुलाएंगे.
अखिलेश यादव से जब राम मंदिर में दर्शन से जुड़ा सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जब भगवान बुलाते हैं, तभी कोई व्यक्ति दर्शन के लिए जाता है. अखिलेश के इस बयान पर Tuesday को मंत्री अनिल राजभर ने पलटवार किया.
से बातचीत में मंत्री ने कहा कि मसूद की मजार को सजाने वाले और बाबर तथा औरंगजेब की बात करने वालों को प्रभु श्रीराम कैसे बुलाएंगे. जिन लोगों ने सनातन का हमेशा से अपमान किया, उन्हें प्रभु बुलाएंगे भी नहीं. ऐसे लोगों में हिम्मत नहीं है कि जाकर दर्शन कर लें. अगर वह ऐसा करेंगे तो उनके टोपी वाले भाई नाराज हो जाएंगे, इसलिए जाने की हिम्मत नहीं है. अखिलेश यादव भगवान पर सवाल खड़े कर रहे हैं. इस बात से उनकी मानसिकता को समझा जा सकता है. Samajwadi Party ने कभी सनातन की बात नहीं की. उनकी चालाकी और मक्कारी भरी टिप्पणी को सनातनी समझता है, यूपी का सम्मानित व्यक्ति भी समझता है.
इंडिया ब्लॉक की बैठक में अखिलेश यादव के शामिल नहीं होने पर मंत्री ने कहा कि इंडिया ब्लॉक का वजूद नहीं है. पश्चिम बंगाल का चुनाव बीता, इंडिया ब्लॉक दिखा नहीं बल्कि दिल्ली, Haryana का चुनाव बीतने के बावजूद कहीं भी इंडिया ब्लॉक नहीं दिखा. पंजाब में क्या हो रहा है, सभी देख रहे हैं. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में बयानबाजी हो रही है. फिर किस बात का इंडिया ब्लॉक? यह जनता को ठगने वाले लोग हैं. रोज एजेंडा और मुद्दा बदलते हैं. जनता की आंखों में धूल झोंकते हैं.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ द्वारा सपा को गिरगिट कहे जाने पर मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि Chief Minister हमेशा इस बात को कहते भी हैं. इसमें झूठ कहां है, कहां असत्य है, बताइए? सपा नेताओं की ओर से रोज मुद्दे बदलने की कोशिश हो रही है. हर जगह राजनीति करने का प्रयास हो रहा है. Samajwadi Party जनता को गुमराह करने का कोई मौका नहीं छोड़ती.
–
डीकेएम/पीएम